हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्वाद और पोषण का अनोखा मेल है पतंजलि का कोल्हू सरसो का तेल, जानें इसमें खाना पकाने के फायदे

Cooking Tips: क्या आप भी खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग करते हैं? अगर हां तो पतंजलि को कोल्हू सरसों तेल भी जरूर ट्राई करें. यह तेल शुद्ध और पोषण से भरपूर होता है. आइए जानते हैं इस तेल के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Cooking Tips: खाना बनाने के लिए हम तेल या घी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आज के समय में जब बाजार में तरह-तरह के कुकिंग ऑयल उपलब्ध तो हैं लेकिन इनकी गुणवत्ता पर हमेशा सवाल खड़े होते हैं. ऐसे में पतंजलि कोल्हू सरसों तेल अपनी शुद्धता, स्वाद और सेहतमंद गुणों के कारण लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. यह सिर्फ तेल नहीं बल्कि भारतीय परंपरा और प्राकृतिक जीवनशैली का प्रतीक है.

शुद्धता और प्राकृतिक विधि का भरोसा

पतंजलि कोल्हू सरसों तेल पारंपरिक कोल्हू (घानी) विधि से तैयार किया जाता है. इस विधि में सरसों के बीजों को बिना किसी रासायनिक प्रक्रिया के धीमी गति से कोल्हू में कूटा जाता है. इससे तेल का नेचुरल स्वाद, सुगंध और पोषक तत्व पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं. यही कारण है कि इस तेल की हर बूंद न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी संवारता है.

ये भी पढ़ें-बाबा रामदेव का प्रोटीन बूस्टर है पतंजलि सोया चंक्स, खाने से मिलेंगे ये फायदे

विज्ञापन

सेहत के लिए फायदेमंद

बाबा रामदेव की कंपनी द्वारा बनाए गए इस सरसों तेल में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. यह तेल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है, दिल को स्वस्थ बनाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. इस तेल में पकाए खाने का नियमित सेवन करने से शरीर में सूजन कम होती है और स्किन भी निखरती है

क्यों सही है सरसों तेल में खाना पकाना?

हाई स्मोक पॉइंट- सरसों तेल का स्मोक पॉइंट अधिक होता है जिससे यह डीप फ्राई और तड़का लगाने के लिए सबसे सुरक्षित तेल माना जाता है.

विज्ञापन

बेहतरीन स्वाद- इस तेल का देसी स्वाद सब्जियों, पराठों और दालों में एक अलग ही सुगंध और स्वाद जोड़ता है.

पाचन में सहायक- पतंजलि का सरसों तेल खाना पचाने में मदद करता है और भूख बढ़ाता है.

विज्ञापन

नेचुरल प्रिजर्वेटिव- इस तेल से खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखा जा सकता है, जिससे फूड वेस्टेज भी कम होता है.

पतंजलि पर लोगों का भरोसा

पतंजलि आयुर्वेद का हर उत्पाद गुणवत्ता और स्वदेशी मूल्यों का प्रतीक माना जाता है. पतंजलि कोल्हू सरसों तेल पूरी तरह 100% शुद्ध, बिना मिलावट और हानिकारक रसायनों से मुक्त है. इसमें कोई आर्टिफिशियल कलर या फ्लेवर नहीं डाला जाता, जिससे यह हर परिवार के लिए सुरक्षित विकल्प होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-पतंजलि सौंदर्य स्वर्ण कांति फेयरनेस क्रीम से पाएं प्राकृतिक निखार और दमकती त्वचा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola