हर रोग को ठीक करने के लिए अपनाएं पतंजलि की औषधियां, ये हैं 5 बेस्ट मेडिसिन

Health News: अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। चाहे डायबिटीज हो, बीपी हो या थायराइड, हर समस्या का एक प्राकृतिक समाधान आयुर्वेद में छिपा होता है। पतंजलि आयुर्वेद भी इसी दिशा में काम कर रहा है। आइए जानते हैं पतंजलि की 5 बेस्ट दवाओं के बारे में जो आयुर्वेदिक है।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Health News: आज की आधुनिक जीवनशैली, खराब खानपान और तनावभरे जीवन के कारण बीमारियां पहले से कहीं ज्यादा तेजी से लोगों को घेरने लगी हैं। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड, किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारियां आम हो गई हैं। अमूमन इन रोगों का इलाज लोग एलोपैथिक दवाओं से करते हैं, लेकिन ये दवाएं सिर्फ लक्षणों को कम कर सकती हैं। किसी भी बीमारी का जड़ से इलाज नहीं करती। मगर वहीं, आयुर्वेद में इलाज धीमा होता है मगर सटीक होता है जो किसी भी रोग को जड़ से खत्म करने में विश्वास रखता है। पतंजलि कंपनी भी इस आधार पर काम कर रही है और अपनी दवाओं को भी आयुर्वेदिक तरीकों से बना रही है।

पतंजलि की दवाओं से कोसों दूर होती है बीमारी

पतंजलि द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक दवाएं शरीर के दोषों वात, पित्त और कफ को संतुलित करके बीमारी की जड़ पर असर डालती हैं। आइए जानते हैं उनकी ऐसी ही पांच प्रभावशाली दवाओं के बारे में, जो प्राकृतिक रूप से रोगों से लड़ने में मदद करती हैं और शरीर को स्वस्थ बनाती हैं।

Advertisment

1.मुक्तावटी, बीपी कंट्रोल करें

    मुक्तावटी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाली एक हर्बल मेडिसिन है। इसमें अर्जुन, ब्राह्मी, शंखपुष्पी जैसे तत्व होते हैं जो मानसिक तनाव को कम करते हैं। इस दवा के साथ लौकी का जूस रोजाना पीना चाहिए।

    विज्ञापन

    2.मधुग्रिट, डायबिटीज के लिए वरदान

      पतंजलि की यह दवा टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी है। इसमें करेला, जामुन, गुडमार, गिलोय जैसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करते हैं। इसके साथ खीरा, करेला, टमाटर का जूस भी पिएं।

      विज्ञापन

      3.लिवोग्रिट, लिवर को रखें स्वस्थ

        लिवोग्रिट उन लोगों के लिए कारगर दवा है जिनका लिवर कमजोर होता है या फैटी लिवर की समस्या होती है। इसमें पुनर्नवा, भुई आंवला, और मकोय जैसे तत्व होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करते हैं और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाते हैं।

        विज्ञापन

        4.रनोग्रिट, किडनी की दवा

          यह दवा किडनी की समस्याओं जैसे सूजन, क्रिएटिनिन लेवल का बढ़ना या पेशाब में जलन की समस्याओं को कम करता है। इसके साख-साथ लौकी के जूस और हरे धनिये का सेवन भी किडनी के लिए फायदेमंद है।

          विज्ञापन

          5.आईग्रिट, आंखों के लिए असरदार

            आईग्रिट आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली पतंजलि की दवा है। इससे आंखों की ड्रायनेस और अन्य आई डिजीज को दूर करने में मदद मिलती है। इन आयुर्वेदिक औषधियों को योग, प्राणायाम और संतुलित आहार के साथ लेने पर इनके परिणाम और भी बेहतर देखने को मिलते हैं।

            विज्ञापन

            विज्ञापन

            Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

            First published on:

            Read more: About our editorial guidelines and standards here.

            लेख समाप्त

            लेखक के बारे में

            Namrata Mohanty

            Namrata Mohanty

            नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

            Namrata Mohanty 

            @namratamohanty105

            Namrata Mohanty

            ... और पढ़ें
            विज्ञापन
            होम पेज पर वापस जाएँ