Hair Growth Treatment: परवल एक बहुत ही पौष्टिक हरी सब्जी है जो न केवन आपकी सेहत बल्कि बालों के लिए भी बेहतरीन होती है। आज के समय की लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते बालों के टुटने-झड़ने और हेयर ग्रोथ न होने की समस्या बहुत कॉमन बन चुकी है। ऐसे में आज हम हेयर ग्रोथ के लिए परवल का उपयोग करने के तरीके बताने जा रहे हैं।
परवल कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैग्नीशियम आदि जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है जोकि आपके बालों को लंबा, घना और कोमल बनाने में मदद करती है। इसके अलावा परवल में कई एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जिसको बालों में लगाने से आपको डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है, तो चलिए जानते हैं बालों में परवल को इस्तेमाल करने के तरीके-
अभी पढ़ें – Winter Health Care: सर्दियों में शरीर को गर्माहट प्रदान करते हैं गुड़ और मूंगफली, रोजाना जरूर खाएं
परवल का पानी लगाएं
अगर आपके बालों की रुक गई है तो हेयर ग्रोथ के लिए परवल के पानी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 मग पानी को एक पैन में डालकर गरम करें। फिर आप इसमें परवल के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर उबाल लें। इसके बाद आप इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर आप इससे अपने बालों को धोएं। इससे आपके बाल घने और मजबूत बनते हैं।
परवल हेयर पैक लगाएं
हेयर ग्रोथ के लिए आप परवल से हेयर पैक बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप परवल को छीलकर अच्छी तरह से मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। फिर आप इस पेस्ट में ताजा एलोवेरा जेल डालकर एक बार और पीस लें। फिर आप इस मिक्चर को अपने बालों में अच्छी तरह से लगाकर करीब 30 मिनट तक छोड़ दें। इसको आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार जरूर उपयोग करें।
अभी पढ़ें – Ear Pain Remedies: सर्दी-जुखाम से बंद हो गए हैं कान? तो आजमाएं ये घरेलू उपचार, तुरंत मिलेगा आराम
परवल को डाइट में शामिल करें
अगर आप परवल को अपने आहार में शामिल करते हैं तो इससे आपके बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ने लगती है। इसके लिए आप रोजाना परवल के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप परवल को काटकर मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। फिर आप इसको छानकर रस निकाल लें और सेवन करें।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
50 mins agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
15 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
17 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
18 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
19 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
20 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines