Inguinal Hernia Symptoms and Treatment: पेरिस ओलंपिक 2024 के सिल्वर बॉय नीरज चोपड़ा एक गंभीर बीमारी इनगुइनल हर्निया से जूझ रहे हैं, जिसकी जल्द ही सर्जरी होनी है। इसके इलाज के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा जर्मनी जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दो सालों से नीरज इस बीमारी से परेशान हैं और अब सर्जरी करवाने की जरूरत पड़ रही है। इनगुइनल हर्निया नामक ये बीमारी कितनी खतरनाक हो सकती है और इसके लक्षण और इलाज क्या है? आइए इसके बारे में जानते हैं।
इनगुइनल हर्निया क्या है?
इनगुइनल हर्निया, जिसे ग्रोइन हर्निया के नाम से भी जाना जाता है। ये एक बीमारी या रोग नहीं है बल्कि पुरुषों में होने वाली एक समस्या है जो 100 में 25 प्रतिशत पुरुषों में हो सकती है। आतें या पेट की मांसपेशियों में कमजोरी होने के वजह से हर्निया हो सकता है जो त्वचा के नीचे एक नरम उभर जैसा होता है। वहीं, अगर कमर में होता है तो इसे इनगुइनल हर्निया कहा जाता है।
इनगुइनल हर्निया/ग्रोइन हर्निया के लक्षण
- कमर के क्षेत्र में उभार
- कमर में दबाव या भारीपन का अहसास होना
- खांसते समय या झुकते समय कमर का दुखना
- वजन उठाते समय कमर में दर्द होना
- लंबे समय तक खांसी होना और गले का सूखना
- लगातार खांसी या छींक आना
- पेशाब या शौच करते समय दिक्कत आना
ये भी पढ़ें- Intermittent Fasting और Delay Periods का क्या सही में है संबंध?
इनगुइनल हर्निया कैसे हो सकता है?
- बार-बार कठिन व्यायाम या शारीरिक मेहनत करना
- पिछली पेट की सर्जरी के बाद पेट का कमजोर हो जाना
- कई घंटो तक एक समान खड़े रहने से
- क्रोनिक मोटापे से पेट के अंदर दबाव होने पर
ग्रोइन हर्निया का क्या इलाज है?
हर्निया ऊपर बताए गए कई कारणों से हो सकता है। इस समस्या को पुरुषों में देखा जाता है। एक उम्र होने पर या अधिक एक्टिविटी जो कि किसी भार को उठाने के साथ की जाती हो, तो हर्निया जैसी समस्या हो सकती है। इसका इलाज सिर्फ सर्जरी है। अगर आपको पेट के निचले हिस्से पर दर्द महसूस हो तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: इस जानकारी को आप तक सिर्फ जागरूक करने के मकसद से साझा किया गया है। इसके लिए सामान्य जानकारियों की मदद ली गई है। News 24 की ओर से जानकारी पुष्टि नहीं की जाती है।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द,उल्टी होना आम नहीं, हो सकती है गंभीर समस्या, जानें लक्षण
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
14 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines