Health Tips: मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का, बच्चों का बीमार होना आम बात बन गई है. कभी सर्दी-जुखाम, तो कभी बुखार या पेट की समस्या माता-पिता के लिए यह चिंता का बड़ा कारण बन जाता है. इसका सबसे बड़ा कारण बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी होती है, जो मौसम के बदलाव और संक्रमणों से जल्दी प्रभावित हो जाती है. अगर आप भी अपने बच्चे को बार-बार होने वाली इन छोटी-छोटी बीमारियों से बचाना चाहते हैं, तो आपको उनके रोजमर्रा के खान-पान और पानी पर ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं उस खास पानी के बारे में, जो बच्चों की सेहत को अंदर से मजबूत बनाकर उन्हें हर मौसम में स्वस्थ रख सकता है.
बीमारी से बचाएगा ये पानी | Water Can Help To Get Rid Off Illness
बच्चों को तुलसी का पानी जरूर पिलाएं
बच्चे छोटे हों या बड़े, बीमारी तो लगी ही रहती है. जिसके चलते माता-पिता डॉक्टर के चक्कर काटते हैं और हजारों दवाइयों पर पैसे खर्च करते हैं. लेकिन अगर आप अपने बच्चे को सिर्फ एक चीज के पानी का सेवन करवाते हैं तो इससे आपका बच्चा काफी स्ट्रांग, हेल्दी और स्वस्थ रह सकता है. जी हां, तुलसी का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है. इसके लिए आपके घर में जो भी तुलसी लगी हो रामा या श्यामा कोई भी तुलसी लें. उसमें कुटी हुई लौंग, अदरक और काली मिर्च के साथ पानी डालकर उबाल लें. इसके बाद जैसे ही पानी अच्छे से उबल जाए तो उसे ठंडा करने के लिए रख दें. पानी ठंडा होने के बाद आप इसे बच्चों की बोतल में भरकर रख दें. जैसे ही पानी खत्म हो जाए, बोतल को दुबारा रिफिल कर दें. इस पानी का बच्चों को हफ्ते में एक बार सेवन जरूर कराएं. इससे आपका बच्चा स्वस्थ रहेगा और बीमारियों से दूर रहेगा.
ये भी पढे़ं-Health Tips: हाथों पर दिख रहे ये 5 लक्षण लिवर की खराबी का हैं संकेत, कैसे होगा बचाव?
तुलसी के पानी के फायदे
तुलसी का पानी न केवल एक प्राकृतिक औषधि है बल्कि यह बच्चों की सेहत के लिए वरदान भी है. इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बच्चों को संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं. तुलसी के पानी के नियमित सेवन से बच्चों की इम्यूनिटी (Immunity Boost) मजबूत होती है, जिससे वे सर्दी-जुखाम (Cold Cough) , खांसी और मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं. इसके अलावा तुलसी का पानी बच्चों के पाचन को दुरुस्त रखता है, जिससे उन्हें पेट दर्द, गैस या कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होतीं. इसमें मौजूद (Anti-Oxidant) एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स (विषैले तत्व) को बाहर निकालते हैं और खून को साफ रखते हैं. सबसे खास बात यह है कि यह पानी पूरी तरह प्राकृतिक है इसमें किसी तरह का साइड इफेक्ट (Side Effects) नहीं होता. अगर आप अपने बच्चों की सेहत को दवाइयों के बजाय घरेलू और आयुर्वेदिक तरीके (Ayurvedic Tips) से बेहतर बनाना चाहते हैं, तो हफ्ते में एक बार तुलसी का पानी जरूर पिलाएं. यह न केवल उन्हें बीमारियों से बचाएगा बल्कि उनकी ऊर्जा, तंदुरुस्ती और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएगा.
ये भी पढे़ं-Health Tips: थायराइड की बीमारी ठीक करेगी ये चीज, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सेवन?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
17 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
19 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines