महाभरत के कर्ण Pankaj Dheer का 68 साल की उम्र में हुआ निधन, इस बीमारी से हारे जिंदगी की जंग

Pankaj Dheer Death: पंकज धीर ने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. पंकज धीर को कौन सी बीमारी थी और इस बीमारी के क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां.

Pankaj Dheer Death

पंकज धीर को कौन सी बीमारी थी? Image Credit - Instagram

Pankaj Dheer Disease: महाभारत (Mahabharat) में कर्ण के किरदार से फेमस हुए पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है. पंकज चंद्रकांता, कानून और बढ़ो बहू जैसी टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं. बड़े परदे पर फिल्म अंदाज, बादशाह, सोलजर और तुमको ना भूल पाएंगे जैसी फिल्मों में पंकज की अदाकारी को खूब सराहा गया था. सूत्रों की मानें तो पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे. पंकज को कैंसर (Cancer) था जिस चलते उन्हें बड़ी सर्जरी से होकर गुजरना पड़ा था, लेकिन कुछ महीनों पहले कैंसर रिलैप्स हुआ जिससे पंकज की तबीयत बिगड़ गई थी. 15 अक्टूबर को पंकज धीर ने अपनी आखिरी सांसें लीं और दुनियो को अलविदा कह दिया.

विज्ञापन

कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं | Early Symptoms Of Cancer

  • कैंसर की शुरुआत में कई लक्षण नजर आ सकते हैं. हर समय थकान महसूस होना इसका एक बड़ा लक्षण है.
  • तेजी से वजन कम होने लगता है.
  • त्वचा पर बदलाव नजर आने लगता है, त्वचा के रंग या टेक्सचर में फर्क दिख सकता है.
  • शरीर से बिना किसी कारण खून निकल सकता है.
  • शरीर के किसी हिस्से में गांठे बन सकती हैं, सूजन आ सकती है, दर्द रहता है.
  • ब्लैडर और बाउल मूवमेंट्स में बदलाव आ सकते हैं यानी पेशाब और मल में चेंजेस दिखते हैं.
  • आवाज में बदलाव सुनाई पड़ता है.
  • पाचन खराब रहने लगता है.

कैंसर रिलैप्स क्यों होता है

विज्ञापन
  • कैंसर ट्रीटमेंट में अगर कुछ कैंसर सेल्स बच जाती हैं तो इससे कैंसर रिलैप्स (Cancer Relapse) हो सकता है यानी फिर से कैंसर हो सकता है.
  • कुछ कैंसर सेल्स इतनी छोटी हैं कि उनका ट्रीटमेंट नहीं हो सकता और उन्हें अनट्रीटेड छोड़ दिया जाता है.
  • डॉर्मेंट सेल्स आगे चलकर रिएक्टिव हो सकती हैं और बढ़ सकती हैं. ऐसा किसी ट्रिगर के कारण भी हो सकता है.

कैंसर ट्रीटमेंट के बाद इन बातों का जरूर रखें ध्यान

  • कैंसर रिलैप्स के बाद इस बात का खास ख्याल रखें कि अगर शरीर पर फिर से कुछ लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श किया जाए. वजन घटना, दर्द और बुखार में खासतौर से डॉक्टर को दिखाएं.
  • डॉक्टर जब फॉलो अप के लिए कहें तो फॉलो अप मिस ना करें. समय-समय पर जांच कराते रहें.
  • अपने रिस्क फैक्टर्स को पहचानें और कोशिश करें उनसे दूर रहें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ