Pankaj Bhadouria Cancer: मास्टशेफ सीजन 1 की विजेता पंकज भदौरिया स्तन कैंसर का इलाज करवा रही हैं. पंकज को मई 2026 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था जिसकी सर्जरी इसी साल जून में हो गई थी. इसके बाद से पंकज कीमोथेरैपी ले रही हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके पंकज ने बताया है कि ब्रेस्ट कैंसर के इलाज (Breast Cancer Treatment) में उन्हें किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और कौन-कौन सी दिक्कतें हैं जिनसे पंकज दोचार हो रही हैं.
यह भी पढ़ें – बेटी को HPV वैक्सीन लगवाना क्यों है जरूरी? स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा इन 5 बातों का भी जरूर रखें ध्यान
कीमोथेरेपी के बाद शरीर में हुए बदलाव
पकंज भदौरिया ने दूसरी कीमोथेरेपी (Chemotherapy) ली है. उन्होंने लिखा, “अगस्त काफी इंवेटफुल रहा है. यह मेरी दूसरी कीमोथेरेपी से शुरू हुआ जिसने में बुरी तरह प्रभावित किया है. इससे मेरी सेहत और खासकर मेरे बालों पर बुरा असर पड़ा है. बचाव वाली दवाएं और देखभाल के बाद भी, मैं इंफेक्शंस से कमजोर हो गई थी और एक के बाद एक मेरा शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने लगा.”
इन साइड इफेक्ट्स से होना पड़ा दोचार
कैंसर ट्रीटमेंट में होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हुए पंकज ने लिखा, “फिर आया सबसे बड़ा आफ्टर इफेक्ट जोकि था बालों का झड़ना (Hair Loss). मेरा यकीन मानिए, कुछ भी आपको इसके लिए तैयार नहीं करता है. अपने बालों को खोना मेरे लिए किसी शॉक से कम नहीं था और इसे समझने में मुझे बहुत वक्त लगा.”
चुनौतियों के बीच अच्छे दिन भी रहे
पंकज ने बताया कि चुनौतियों के बीच कुछ अच्छे दिन भी रहे, लिखा, “जैसे-जैसे महीने बीते कुछ ऐसे दिन भी रहे जो खुशियां लेकर आए. दूर रहने वाले बहुत से दोस्त मुझसे मिलने आए, साथ त्योहार मनाए, मैंने कुछ मिठाइयां भी खा लीं. और फिर आखिर में परिवार के साथ पूरे 3 महीने बाद एक शाम बाहर गई. हां, हमने खाया और बहुत अच्छा महसूस हुआ. ऐसा लगा यह रिकवरी की तरफ एक कदम है.” पंकज ने इस बात का भी जिक्र किया है कि किस तरह कैंसर आपकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख देता है. लेकिन, आप इसके साथ जितना हो सके उतनी अच्छी तरह से जीना सीख लेते हैं.
ब्रेस्ट कैंसर क्या है
स्तन कैंसर (Breast Cancer) एक ऐसी बीमारी है जिसमें एब्नॉर्मल सेल्स स्तन में बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बन जाती हैं. ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों में स्तन पर गांठ बनना, स्तन की त्वचा का बदल जाना, निप्पल का आकार या रंग बदलना, त्वचा का टेक्सचर बदल जाना या फिर स्तन से असमान्य तरह का फ्लुइड निकलना शामिल है.
यह भी पढ़ें – बच्चों में सामान्य लगने वाला पेट दर्द हो सकता है अपेंडिसाइटिस का लक्षण, AIIMS के डॉक्टर ने कहा इन संकेतों पर रखें नजर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines