हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सही वक्त पर पानी पीने से पास नहीं आएगी कोई बीमारी, यहां जानिए दिन में कब-कब पीना चाहिए पानी

Pani Se Kaunsi Bimari Nahi Hoti: पानी पीने के बहुत सारे फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं पूरे दिन पानी कब और कैसे पिया जाना चाहिए. ऐसा करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं.

विज्ञापन
कितना पानी पीना सही है? Image Credit- Freepik

Drinking Water Benefits: पानी की कमी से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. पाचन तंत्र भी बिगड़ने लगता है. इसलिए नियमित रूप से पानी पीते रहना चाहिए. हालांकि, पानी पीने से मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप दिन में कभी भी बिना सोचे समझे पानी को पी लें. ऐसा इसलिए क्योंकि पानी को सही वक्त पर पीना बहुत जरूरी है. शरीर का लगभग 60% हिस्सा पानी से बना है. अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो थकान, सिरदर्द, कब्ज, स्किन ड्राईनेस, लो ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्या जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. देर किस बात की आइए जानते हैं दिनभर में किस समय पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- नींद में ज्यादा पसीना आना हो सकता है इन गंभीर बीमारी का संकेत! जानिए कैसे पा सकते हैं राहत?

दिन में कब-कब पीना चाहिए पानी?

  • सुबह उठते ही पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. आप 2 गिलास गुनगुना पानी अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं. यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है. यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और कब्ज की समस्या दूर करता है. 
  • अक्सर लोग खाना खाते वक्त पानी को लेकर बहुत ही कंफ्यूज रहते हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि आप 30 मिनट पहले पानी पीएं, क्योंकि इससे पाचन बेहतर होता है. इससे ज्यादा खाने से बचाव होता है और वजन कंट्रोल में रहता है. 
  • पानी वर्कआउट या तेज चलने से पहले थोड़ा पानी जरूर पिएं. इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता और मांसपेशियों में क्रैंप की समस्या कम होती है. वहीं, एक्सरसाइज के बाद पानी पीना शरीर का फ्लूइड बैलेंस बनाए रखता है. 
  • दोपहर के वक्त पानी पीना अच्छा माना जाता है. अगर दोपहर में आपको ज्यादा नींद या थकान महसूस होती है तो चाय या कॉफी की बजाय पानी पिएं. यह शरीर को नेचुरल एनर्जी देता है और दिमाग को फ्रेश करता है. 
  • नहाने से पहले पानी पीना भी अच्छा माना जाता है. एक गिलास पानी पीना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. खासकर जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए यह आदत फायदेमंद हो सकती है. 
  • ज्यादा रात को पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन सोने से 30 मिनट पहले थोड़ा सा पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखता है. हालांकि, इस वक्त ज्यादा पानी पीने से रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है. 

कितना पानी पीना सही है? 

एक रिसर्च के मुताबिक, आमतौर पर इंसान को दिनभर में 8 गिलास या लगभग 2 लीटर पानी पीना चाहिए. हालांकि, गर्मी और एक्सरसाइज करने की वजह से यह संख्या बढ़ भी सकती है. 

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान 

  • आपको प्यास लगने का इंतजार बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. थोड़ी देर में पानी पीते रहना बेस्ट माना जाता है.
  • एकदम बहुत ज्यादा पानी पीने की बजाय घूंट-घूंट करके पिएं. 
  • बहुत ठंडा पानी पीने से बचें, खासकर खाना खाने के तुरंत बाद भी ढेर सारा पानी नहीं पीना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- रोजा रखने के बाद आते हैं चक्कर? सहरी में खाएं ये फूड्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola