Pani Peene Ka Tarika: पानी का कोई स्वाद नहीं होता, लेकिन इसके अनगिनत फायदे हैं. इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि साधारण सा दिखने वाला पानी इंसान को अंदरूनी तौर पर कितना फायदा पहुंचाने का काम करता है. आयुर्वेद के अनुसार अच्छा स्वास्थ्य सीधे हमारे पाचन तंत्र से जुड़ा होता है. अगर पाचन सही है तो शरीर खुद-ब-खुद स्वस्थ रहता है, लेकिन जब पाचन बिगड़ता है तो गैस, कब्ज, एसिडिटी, थकान और कई बीमारियां घेर लेती हैं. ऐसे में आपको दवाइयों की नहीं बल्कि पानी की जरूरत पड़ेगी. बस आपको पानी सही वक्त और सही तरीके से पीना है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं पानी पीने का सही तरीका क्या है.
इसे भी पढ़ें- ब्लड शुगर बार-बार बढ़ रहा है? बिना दवाइयों के इन 5 आसान नेचुरल तरीकों से रखें कंट्रोल
आयुर्वेद में पानी को कहा जाता है अमृत
आचार्य मनीष जी ने बताया है कि पानी है तो जीवन है, लेकिन गलत समय पर पिया गया पानी जहर भी बन सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पानी सीधे हमारी पाचन अग्नि को प्रभावित करता है. जब अग्नि तेज रहती है, तभी खाना सही तरीके से पचता है.
सुबह खाली पेट पानी पीने का सही तरीका क्या है?
आचार्य मनीष जी ने बताया है कि सुबह उठते ही पानी पीना उषापान कहलाता है. इसलिए हर इंसान को बैठकर या धीरे-धीरे हल्का गुनगुना पानी 1 से 2 गिलास पीना चाहिए. इससे पेट साफ रहता है और कब्ज, गैस और एसिडिटी में राहत मिलती है.
खाने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं?
आचार्य मनीष जी का कहना है कि खाना खाने से 30 मिनट पहले थोड़ा पानी पीना ठीक माना जाता है. ऐसे करने से भूख नहीं लगती है और इंसान खाना अच्छी तरह से खाता है, लेकिन ज्यादा पानी पीने से पाचन कमजोर हो सकता है.
पानी पीने का सही तरीका
आचार्य मनीष जी का कहना है कि खाना खाते समय पानी पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए. आप इस तरह पानी पी सकते हैं.
क्या करें?
- इस दौरान आपको सिर्फ घूंट-घूंट पानी पीना चाहिए.
- ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे आपको परेशानी हो सकती है.
- आचार्य मनीष जी ने बताया कि रात को सोने से ठीक पहले बहुत पानी पीना सही नहीं है. जरूरत हो तो सिर्फ 2-3 घूंट गुनगुना पानी पिएं.
इसे भी पढ़ें- बच्चा पूरे दिन गर्भ में क्या करता है? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया हर महिला को महसूस होनी चाहिए ये बातें
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines