ब्लड शुगर बार-बार बढ़ रहा है? बिना दवाइयों के इन 5 आसान नेचुरल तरीकों से रखें कंट्रोल

Sugar Level Control Tips: क्या आप भी बार-बार शुगर लेवल के ऊपर-नीचे होने से परेशान हो गए हैं? इस स्टोरी में हम आपको 5 ऐसे नेचुरल तरीके बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपना शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं. आइए जानें…

Blood Sugar Control

शुगर कैसे कंट्रोल करें?

Sugar Control Kese Karein: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ब्लड शुगर का असंतुलन सिर्फ डायबिटीज तक सीमित नहीं रहा है. गलत खानपान, तनाव, देर से खाना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के वजह से कई लोगों में शुगर लेवल बार-बार ऊपर-नीचे होता रहता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर समय रहते नेचुरल तरीकों से ब्लड शुगर (Blood Sugar) को कंट्रोल कर लिया जाए, तो भविष्य में डायबिटीज और उससे जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. सही डाइट, अनुशासित दिनचर्या और कुछ आसान आदतें इसमें अहम भूमिका निभाती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमिटेंट फास्टिंग

डॉक्टर की सलाह से 12 से 16 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाना ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार हो सकता है. सीमित समय में भोजन करने से शरीर इंसुलिन का बेहतर इस्तेमाल करता है और फैट मेटाबॉलिज्म (Metabolism) भी सुधरता है. उदाहरण के तौर पर सुबह देर से नाश्ता और शाम को जल्दी डिनर करना एक आसान तरीका हो सकता है. हालांकि, डायबिटीज या अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

हर्बल उपाय

विज्ञापन

कुछ पारंपरिक और हर्बल चीजें ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायक मानी जाती हैं. करेला, मेथी के दाने और दालचीनी जैसे प्राकृतिक विकल्प इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बना सकते हैं. रोजाना सीमित मात्रा में इनका सेवन करने से खाने के बाद होने वाला शुगर स्पाइक कम हो सकता है.

समय पर भोजन करना

विज्ञापन

रोज एक ही समय पर भोजन करना ब्लड शुगर को स्थिर रखने की सबसे आसान आदतों में से एक है. शरीर का जब खाने का समय तय रहता है, तो इंसुलिन (Insulin) का स्राव बेहतर ढंग से होता है. इससे अचानक शुगर बढ़ने की समस्या कम होती है और अनहेल्दी क्रेविंग भी नहीं होती. वहीं, अनियमित समय पर खाना शुगर लेवल को बिगाड़ सकता है, इसलिए बेहतर है कि आप खाने का समय ठीक करें.

फाइबर से भरपूर डाइट बहुत जरूरी

विज्ञापन

डाइटरी फाइबर (Dietary Fiber) ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने में मदद करता है, जिससे शुगर अचानक नहीं बढ़ती. फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है. फाइबर हासिल करने के लिए आप अपने रेगुलर डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल और दालें शामिल कर सकते हैं, यह एक बेहतरीन स्रोत है.

लो ग्लाइसेमिक फूड्स

विज्ञापन

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low Glycemic Index) वाले खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे शुगर रिलीज करते हैं, जिससे एनर्जी बनी रहती है और शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता. इसमें ओट्स, ब्राउन राइस, हरी सब्जियां और मौसमी फल शामिल हैं. इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से आप ब्लड शुगर को नेचुरली और सुरक्षित तरीके से कंट्रोल में रख सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ