Ungli me khujli aur sujan: सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को हाथ-पैरों में सूजन और खुजली होने लगती है. उंगलियां इतनी लाल दिखने लगती हैं कि उन्हें देखकर ही डर लगने लगता है. अगर आपको भी इसी तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो डाइटीशियन लवलीन कौर के बताए टिप्स आपके काम आएंगे. एक्सपर्ट ने बताया कि सर्दियों के मौसम में उंगलियां लाल (Red Fingers) क्यों हो जाती हैं और उनपर कौन-सा तेल लगाने से तकलीफ से आराम मिलता है. साथ ही, एक्सपर्ट ने बताया है कि इस मौसम में क्या खाने पर उंगलियों में सूजन (Swollen Fingers) की दिक्कत नहीं होती है.
यह भी पढ़ें – तुलसी से कौन सी बीमारी ठीक होती है? यहां जानिए रोजाना तुलसी के पत्ते खाने से क्या होता है
उंगलियों का लाल होना, सूजन और खुजली का इलाज
एक्सपर्ट ने बताया कि अगर सर्दियों में आपकी उंगलियां लाल हो जाती हैं या सूज जाती हैं, इनमें खुजली होती है और दर्द भी रहता है तो इसे चिलब्लेंस (Chilblains) कहते हैं. यह तब होता है जब शरीर ठंडे वातावरण से एकदम गर्म वातावरण में आता है. इससे रक्त धमनियां कोंट्रेक्शन से डायलेशन की तरफ जाती हैं. इससे कुछ धमनियां डैमेज (Nerve Damage) हो सकती हैं. इसीलिए इस स्थिति में इंफ्लेमेशन यानी सूजन हो जाती है.
हाथ-पैरों की उंगलियों की सूजन कैसे दूर होगी
हाथ-पैर की उंगलियों के लाल पड़ जाने या सूज जाने पर रात के समय सोने से पहले गर्म पानी से हाथ-पैर की उंगलियों को धोएं और सुखाने के बाद तिल के तेल (Sesame Oil) से मसाज करें जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सके. इससे त्वचा पर नमी भी बनी रहती है.
खाएं ये चीजें
एक्सपर्ट की सलाह है कि खाने में आपको मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे शरीर का तापमान मेंटेन हो सके. कद्दू के बीज, काजू और काला चना जरूर खाएं. इस मौसम में ये चीजें खाई जाएं तो हाथ-पैरों में सूजन नहीं होती है.
इस बात का रखें खास ख्याल
अगर आप चाहते हैं कि अगली सर्दियों में इस तरह की दिक्कत हो ही ना तो फिजिकल एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बना लें. इससे बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सर्दी आने पर हाथ-पैरों की उंगलियां ना ही लाल पड़ती हैं और ना सूजती हैं.
यह भी पढ़ें – कॉपर टी लगवाने के बाद कितने दिनों तक ब्लीडिंग होती है? डॉक्टर ने बताया Copper T लगाने के बाद खून आना नॉर्मल है या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
16 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
19 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
19 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
22 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
23 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines