Burning Feet Causes: चलते-चलते अचानक ही पैरों के तलवों में जलन होना या फिर बैठे-बैठे ऐसा महसूस होना जैसे तलवों पर किसी ने आग छुआ दी है, किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है. पैरों के तलवों में यूं ही जलन (Talwo me jalan) नहीं होती है बल्कि यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की तरफ इशारा हो सकता है. ऐसे में अगर आपको भी पैरों के तलवों में जलन की शिकायत हो रही है तो यहां जानिए यह किस बीमारी का लक्षण हो सकता है.
यह भी पढ़ें – महिलाओं में Ovarian Cancer के क्या लक्षण होते हैं? अंडाशय कैंसर के इन 5 संकेतों को कभी ना करें इग्नोर
तलवों में जलन होना किस बीमारी का लक्षण है
डायबिटीज
पैर के तलवों में जलन होना डायबिटीज का लक्षण (Diabetes Symptoms) हो सकता है. हाई ब्लड शुगर की दिक्कत में नसें डैमेज होने लगती हैं. इसे डायबेटिक न्यूरोपैथी कहते हैं. इसमें ऐसा महसूस होता है जैसे तलवों में सूंई चुभ रही हो.
विटामिन बी12 की कमी
विटामिन बी12 (Vitamin B12) की शरीर में कमी हो जाए तो नसों की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है. इस विटामिन की कमी को पूरा करके ही दिक्कत से निजात पाई जा सकती है. विटामिन बी12 के अलावा, विटामिन बी6 और बी9 की कमी भी पैरों में जलन की वजह बन सकती है.
थायराइड
थायराइड ग्रंथि की दिक्कतें होने पर हार्मोन बिगड़ने लगते हैं जिससे पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है और जलन या पैरों में दर्द हो सकता है.
किडनी या लिवर की बीमारी
किडनी और लिवर (Liver) दोनों ही शरीर से टॉक्सिंस निकालने का काम करते हैं. ऐसे में इन दोनों से जुड़ी दिक्कतों में टॉक्सिंस फिल्टर नहीं होते और शरीर में जमा होने लगते हैं. इससे नसों में जलन होना शुरू हो जाती है.
फंगल इंफेक्शन
पैरों में होने वाले फंगल इंफेक्शन के कारण पैर में खुजली, त्वचा का लाल पड़ना और तलवों में जलन हो सकती है. ऐसा आमतौर पर एथलीट फुट की दिक्कत में होता है.
ये भी हो सकती है वजह
- बीमारियों से हटकर, बहुत ज्यादा शराब पीने पर भी पैर के तलवों में जलन हो सकती है.
- तलवों में जलन का कारण पैरों तक खून की सप्लाई सही तरह से ना होना भी हो सकता है.
- दवाइयों के साइड इफेक्ट्स से भी ऐसा हो जाता है.
कैसे मिलेगी तुरंत राहत
अगर तलवों में एकदम से बहुत ज्यादा जलन महसूस होती है तो इस स्थिति में पैरों को कुछ देर ठंडे पानी में डुबोकर रखें. इससे राहत मिल सकती है. सरसों के तेल से मालिश करने पर या फिर गुनगुने पानी में एप्सम सॉल्ट डालकर पैर डुबाने पर भी आराम मिल सकता है.
यह भी पढ़ें – बवासीर में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए? यहां जानिए कैसी होनी चाहिए Piles के मरीज की डाइट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
5 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
6 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
7 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
10 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines