क्या पेनकिलर से भी हार्ट अटैक का खतरा? जानें क्या कहते हैं हार्ट स्पेशलिस्ट

दर्दनिवारक गोलियां खाने से दर्द में राहत मिलती है, लेकिन रोजाना इन दवाओं का खाना हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता है। दिल की बीमारियों का जोखिम इन दिनों कितना बढ़ गया है, यह तो आप सभी जानते होंगे। पेनकिलर्स भी इसका एक कारण हो सकती हैं, कैसे? आइए समझते हैं।

Heart Attack Causes

भारत में हार्ट अटैक के मामले इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि उसकी रोकथाम के लिए लोगों को पहले से ही कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। जी हां, हमारा देश इस बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहा है। हालांकि, इसके पीछे वजह हमारा खराब लाइफस्टाइल है, लेकिन इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं, जो हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ाते हैं। पेनकिलर्स इनमें से एक हैं। दर्दनिवारक गोलियां तुरंत राहत दिला सकती हैं मगर आपको यह भी जरूर जानना चाहिए कि ये दवाएं आपकी सेहत पर कैसा प्रभाव डाल रही हैं। देश के नंबर 1 हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर रमाकांत पंडा से जानिए कैसे पेनकिलर्स से हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

देश के नंबर 1 हार्ट हेल्थ एक्सपर्ट, जो देश से लेकर दुनिया के कई बड़े नेताओं और सेलिब्रिटी का इलाज करने वाले डॉक्टर रमाकांत पंडा बताते हैं कि इंडिया पेनकिलर्स खाने का एपीसेंटर बन गया है। यहां लोग हर छोटी-बड़ी समस्या से राहत पाने के लिए दर्दनिवारक दवाओं का सेवन करते हैं। अब अगर दिल की बीमारियों के बारे में बात करते हैं, तो डॉक्टर के अनुसार, पेनकिलर सीधे तौर पर दिल को नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन इनडायरेक्ट तरीके से यह दिल की सेहत से संबंधित भी होता है।

विज्ञापन

कैसे हानिकारक होती है पेनकिलर?

पेनकिलर्स का जरूरत से अधिक लेना शरीर के ब्लड प्रेशर को असंतुलित करता है। ऐसी दवाएं बीपी बढ़ाने का काम करती हैं, जिससे हार्ट अटैक आता है। इस तरीके से समझें तो पेनकिलर्स का दिल की सेहत पर इनडायरेक्ट इफेक्ट है, जो खतरनाक होता है। भारत में यह भी एक नया पैंडेमिक बनता जा रहा है, जिसमें हार्ट अटैक का मेन कॉज हाई बीपी है और High BP का कारण पेनकिलर है।

विज्ञापन

पेनकिलर लाइफस्टाइल का हिस्सा

डॉक्टर पंडा कहते हैं कि लाइफस्टाइल का सही न होना हार्ट अटैक के मामलों को बढ़ाता है। पेनकिलर भी लाइफस्टाइल का एक आम हिस्सा बन गया है, जहां लोग बिना सलाह के, बिना डॉक्टर से पूछे और बिना शरीर की जरूरत के भी इन दवाओं को खा रहे हैं और रोज खा रहे हैं। हैरानी की बात है कि युवाओं में यह प्रॉब्लम ज्यादा है। इसलिए, वे पेनकिलर्स का बिल्कुल भी फेवर नहीं करते हैं।

Heart Attack Symptoms

विज्ञापन

दर्द दूर करने के कुछ घरेलू उपाय

गर्म-ठंडी सिकाई करें।

हल्दी वाला दूध पिएं।

विज्ञापन

लहसुन और सरसों के तेल की मालिश करें।

अदरक का रस पी सकते हैं।

विज्ञापन

दांत के दर्द में लौंग खाना फायदेमंद होगा।

आराम करें या फिर बदन दर्द मिटाने के लिए गर्म पानी से नहाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ