Ozempic पर्सनालिटी क्या है, डायबिटीज की ये दवा कैसे डाल रही है आपकी सेहत पर असर, जानिए

Ozempic Personality: ओज़ेम्पिक एक ऐसी सामान्य रूप से दी जाने वाली दवा है जिसे टाइप-2 डायबिटीज के उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। अब इसे वेट लॉस के लिए भी लिया जाने लगा है, जो कि सेहत के लिहाज से सही नहीं मानी जा रही है। कुछ लोगों को इस दवा को लेने से पर्सनालिटी डिसऑर्डर की समस्या हुई है। आइए जानते हैं इस दवा और इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में।

Ozempic पर्सनालिटी क्या है, डायबिटीज की ये दवा कैसे डाल रही है आपकी सेहत पर असर, जानिए

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Ozempic Personality: ओज़ेम्पिक एक ऐसी दवा है जिसका प्रयोग लोगों में डायबिटीज टाइप-2 से निदान के लिए व्यस्कों को दी जाती है। पिछले कुछ समय से इस दवा का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए भी किया जा रहा है। इस दवा को लेकर एक नई बात सामने आई है कि इस दवा के सेवन से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। इस दवा के साइड-इफेक्ट्स लोगों में मूड स्विंग्स और पर्सनालिटी डिसऑर्डर की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

आखिर है क्या ये Ozempic?

ओज़ेम्पिक, जिसे सेमाग्लूटाइड भी जाना जाता है, एक एंटीडायबिटिक दवा है जो मुख्य रूप से टाइप-2 डायबिटीज के उपचार के लिए उपयोग की जाती है। यह GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट (Receptor Agonist) नामक दवाओं का एक हिस्सा है। इस दवा के इनटेक से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बैलेंस रहता है। कुछ रिसर्च के बाद इस दवा को वजन कम करने में फायदेमंद बताया गया था, जिसके बाद वेट लॉस के लिए इसका अंधाधुंध इस्तेमाल किया जाने लगा है। अब हाल ही में, पाया गया है कि इस दवा के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हैं जो इंसानों के लिए सही नहीं हैं।

Ozempic पर्सनालिटी क्या है?

ओज़ेम्पिक पर्सनालिटी कोई मेडिकल टर्म नहीं है, इसलिए इसकी स्पष्ट परिभाषा बताई नहीं जा सकती है। इस शब्द का इस्तेमाल प्रभावित लोगों के लिए किया जाता है। कुछ ऑनलाइन कंम्प्लेंट्स के अनुसार, जिन लोगों ने इस दवा का सेवन किया है, उन्होंने कुछ समय बाद अपने व्यक्तित्व में बदलाव महसूस किए हैं। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा है कि इस दवा को लेने से उन्हें चिंता, स्ट्रेस और इमोशनल होने की भावना ज्यादा महसूस होने लगी है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Ozempic दवा के नुकसान

नेटवर्क 18 द्वारा लिखी गई खबर के अनुसार, यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक रिसर्च की है जिसमें उन्होंने पाया कि इस दवा से प्रभावित लोगों को उल्टी-मतली, घबराहट, दस्त और पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, इस दवा से ब्रेन पर भी असर पड़ रहा है, जिसमें मेंटल हेल्थ पर कुछ प्रभाव देखे गए हैं। इसके लक्षण चिंता, स्ट्रेस और इमोशन्स जैसे हो सकते हैं।

डोपामाइन को भी प्रभावित करती है ये दवा?

एक अन्य रिसर्च के अनुसार, पाया गया है कि इस दवा से डोपामाइन हार्मोन पर भी असर पड़ता है। डोपामाइन हार्मोन हमारे ब्रेन फंक्शनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस डोपामाइन पर असर पड़ने से खुशी महसूस नहीं हो पाती है और रोजमर्रा के कामों को करने में भी परेशानी होती है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ