Overhydration: ये तो सभी जानते हैं कि पानी पीना शरीर के लिए कितना जरुरी होता है। लेकिन ये बहुत कम लोगों को पता है कि शरीर के लिए कितना पानी पीना सही है।
कुछ लोग जरुरत से ज्यादा पानी पी लेते हैं और इसका बुरा असर भी हो सकता है। इसलिए ये पता होना बेहद जरुरी होता है कि कितना पानी पीना सेहत के लिए सही है। हेल्दी रहने के लिए सही मात्रा में पानी का सेवन करना जरुरी है।
यह भी पढ़ें- Besan Benefits: ग्लोइंग स्किन से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, ये हैं बेसन के अनगिनत फायदे
Water Toxicity ने ले ली जान
बात दें कि हाल ही में ज्यादा पानी पीने से अमेरिका में एक 35 साल की महिला की मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि महिला ने 20 मिनट में करीब चार बोतल पानी पी लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, डॉक्टरों ने महिला की मौत की वजह Water Toxicity बताई है। चलिए जान लेते हैं कि वाटर टॉक्सिसिटी क्या होती है और इससे जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
वाटर टॉक्सिसिटी क्या होता है?
अगर मेडिकल भाषा की बात करें तो वाटर टॉक्सिसिटी को हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं। यह परेशानी किसी को भी तब होती है, जब कोई भी इंसान बहुत कम टाइम में ज्यादा पानी पी लेता है। ऐसा करने से किडनी में पानी अधिक मात्रा में जमा हो जाता है। साथ ही इसके कारण शरीर में सोडियम का स्तर असंतुलित हो जाता है, जिसे वाटर टॉक्सिसिटी कहा जाता है।
बता दें कि सोडियम शारीरिक कार्यों के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ ही ये शरीर की कोशिकाओं के अंदर और बाहर तरल पदार्थों का संतुलन रखने में मददगार होता है।
क्या हैं वाटर टॉक्सिसिटी के लक्षण?
आम तौर पर अगर किसी को भी वाटर टॉक्सिसिटी होता है, तो इसके ये लक्षण हो सकते हैं।
- सिरदर्द
- मतली
- मांसपेशियों में ऐंठन
ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए
क्या होते हैं वाटर टॉक्सिसिटी के कारण?
वाटर टॉक्सिसिटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, दवाएं और लाइफस्टाइल से जुड़ी अनहेल्दी आदतों के कारण भी हो सकती है। इसलिए इन चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।
इस तरह करें वाटर टॉक्सिसिटी से बचाव
गर्मियों के मौसम में हर किसी को बहुत तेज प्यास लगती है। ऐसे में वो जरुरत से ज्यादा पानी पी लेते हैं, लेकिन ऐसे करना सेहत के लिए घातक हो सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप कितना पानी पी रहे हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
पैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 hr agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
17 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
20 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
22 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines