Besan Benefits: ग्लोइंग स्किन से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, ये हैं बेसन के अनगिनत फायदे

Besan Benefits

Besan Benefits

Besan Benefits: आजकल हर कोई हेल्दी रहना चाहता है। इसके लिए लोग ना जाने कितने तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन फिर भी खुद को हेल्दी नहीं रख पाते हैं। सेहत के लिए बेसन को भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे कई आवश्यक तत्व होते हैं, जो शरीर को लाभ देते हैं।

विज्ञापन

साथ ही बेसन में विटामिन-B भी होता है, जो पेट के लिहाज से लाभकारी होता है। इतना ही नहीं बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए आज हम आपको बेसन के फायदे बताने जा रहे हैं, जिससे आपके शरीर को लाभ मिल सकें और आप हेल्दी रह सकें। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

बेसन से शरीर को मिलेंगे ये लाभ

1. स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए बेसन बहुत लाभकारी होता है। इसमें जिंक और विटामिन-E का मात्रा खूब होती है। साथ ही ये एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। बेसन से स्किन डैमेज होने से बचती है। इसके लिए आप इसका पैक लगा सकते हैं, जिससे आपकी स्किन पर ग्लो आएगा।

विज्ञापन
2. डायबटीज के लिए भी लाभकारी

बेसन के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसको कम कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों में गिना जाता है। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। बेसन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

3. रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है

बेसन में भरपूर मात्रा में विटामिन-B होता है। साथ ही इसमें थायमिन (बी1), राइबोफ्लेविन (बी2), नियासिन (बी3), विटामिन बी6 और फोलेट भी पाया जाता हैं। ये विटामिन्स पाचन तंत्र, नर्व सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
4. शरीर को मिलती है ताकत

बेसन के सेवन से शरीर को ताकत भी मिलती है। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस आदि तत्व होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं। साथ ही इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। बेसन के सेवन से इन्युनिटी भी मजबूत हो सकती है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ