Ovarian Cancer Two Major Warning Signs: दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक ब्रिटेन में हर साल 7500 महिलाएं अंडाशय के कैंसर (Ovarian Cancer) से ग्रस्त होती हैं, जिनमें से केवल एक तिहाई के जीवित रह पाती हैं। हालांकि इस कैंसर का इलाज उपलब्ध है, लेकिन इलाज कराने में देर होने और समय रहते इसके लक्षण पता नहीं लगने से एक तिहाई महिलाएं जान गंवा देती हैं। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंडाशय के कैंसर से पीड़ित महिलाओं का जल्दी इलाज किया जा सकता है, अगर वे 2 शुरुआती संकेतों को गंभीरता से लें।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि भोजन करते समय जल्दी पेट भर जाए या भोजन करते समय पेट भरा हुआ महसूस हो और खाना खाने के बाद पेट फूल जाए तो इन लक्षणों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यह लक्षण बीमारी का पता लगने से 3 साल पहले दिखते हैं। संभावित लक्षणों वाले लोगों का ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड कराकर बीमारी को तेजी से और समय रहते पकड़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:यूटेराइन कैंसर कितना खतरनाक! डायबिटीज से इसका क्या कनेक्शन, जानिए इसके शुरुआती संकेत
1741 महिलाओं पर रिसर्च, 119 को हुआ कैंसर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चैरिटी कैंसर रिसर्च यूके के आंकड़ों के अनुसार, अंडाशय के कैंसर से ब्रिटेन में हर दिन औसतन 11 महिलाओं की मौत होती है। एक साल में यह आंकड़ा 4000 के करीब है। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में हर साल इस प्रकार के कैंसर से 3 गुना ज्यादा लोग मरते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर एक्सीलेंस (NICE) की सलाह है कि अगर आपको हर महीने 12 या उससे ज़्यादा बार यह लक्षण दिखाई दें तो अपने डॉक्टर से जांच करवाएं।
हालांकि विशेषज्ञों के सामने अभी तक इस तरह शुरुआती लक्षण बताने वाले मरीज नहीं आए हैं, लेकिन 1741 महिलाओं पर की गई स्टडी में उपरोक्त दोनों लक्षणों की जांच करने पर 119 महिलाओं कोअंडाशय का कैंसर होने की पुष्टि हुई है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ गाइनोकोलॉजिकल कैंसर में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, 1741 मरीजों में से 119 मरीजों को अंडाशय का कैंसर हुआ। इनमें से 25.2 प्रतिशत लोगों को कैंसर होने का पता पहले या दूसरे चरण में ही चल गया था।
यह भी पढ़ें:Breast Cancer के शुरुआती संकेत क्या? तीसरी स्टेज के कैंसर से ग्रस्त हैं एक्ट्रेस हिना खान
5 महिलाओं को सर्जरी करानी ही नहीं पड़ी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टेज एक या 2 में कैंसर होने का पता चलने पर 93 प्रतिशत महिलाएं 5 साल से अधिक समय तक जीवित रहीं। जिन महिलाओं को अंडाशय का कैंसर होने का पता तब चलता है, जब उनकी बीमारी गंभीर होती है, तब उनमें जीवित रहने की दर 13 प्रतिशत तक गिर जाती है। लगभग दो-तिहाई महिलाएं यानि 119 में से 78 महिलाएं कैंसर की सर्जरी करवाने में सफल रहीं। 36 महिलाओं को सर्जरी से पहले कीमोथेरेपी दी जा चुकी है।
119 महिलाओं में से केवल 5 को सर्जरी नहीं करानी पड़ी। पैन बर्मिंघम गायनोकोलॉजिकल कैंसर सेंटर की प्रोफेसर सुधा सुंदर कहती हैं कि उपरोक्त दोनों लक्षण वाली महिलाओं को शीघ्रता से जांच के लिए भेजना लाभदायक रहा है। स्टडी से पता चला है कि यह कैंसर पेट में फैलता है। ऐसे में जिन महिलाओं में यह लक्षण हों और उनके बारे में उन्हें पता चल जाए तो वे अपने चिकित्सक से बात करें। ऐसा करके कैंसर के 10 मामलों में से एक को रोका जा सकता है।
यह भी पढ़ें:बच्चेदानी में कैंसर के ये हैं 6 शुरुआती संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर
अंडाशय का कैंसर होने का बड़ा कारण मोटापा
अंडाशय के कैंसर के अन्य कारणों की बात करें तो मोटापा इसका सबसे जोखिम खतरनाक कारण हैं। इसके लक्षणों में पेट फूलना, पेट में दर्द, भूख न लगना या जल्दी पेट भर जाने की भावना, बार-बार पेशाब करने की इच्छा या महीने में लगभग 12 या उससे अधिक बार पेशाब करने की आवश्यकता जैसी समस्याएं शामिल हैं। अन्य संभावित लक्षणों में अपच, कब्ज या दस्त, पीठ दर्द, थकान, बिना प्रयास के वजन कम होना और रजोनिवृत्ति के बाद योनि से रक्तस्राव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:स्किन कैंसर के 7 शुरुआती संकेत क्या हैं
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
3 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
6 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
7 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
8 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
9 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
11 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines