Ovarian Cancer Symptoms: अंडाशय के कैंसर यानी ओवेरियन कैंसर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. यह कैंसर जीवनशैली की बुरी आदतों से लेकर उम्र बढ़ने पर या फिर गर्भावस्था के चलते भी हो सकता है. ओवेरियन कैंसर में ओवरीज या फेलोपियन ट्यूब्स पर अबनोर्मल सेल्स बढ़ने लगती हैं. ओवरीज 2 होती हैं और अखरोट के आकार की नजर आती हैं. ओवेरियन कैंसर के लक्षण को समय रहते पहचान लिया जाए तो इसका ट्रीटमेंट (Cancer Treatment) आसान हो जाता है. यहां जानिए ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर पर कौनसे शुरुआती लक्षण नजर आते हैं, इस कैंसर से कौनसी महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं और इसका ट्रीटमेंट किस तरह से होता है.
ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of Ovarian Cancer
ओवेरियन कैंसर में जब-तब वजाइनल ब्लीडिंग होने लगती है. अगर मेनोपोज के बाद ब्लीडिंग होती है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण ये हैं –
- वजाइनल डिस्चार्ज होना
- पेल्विक एरिया में प्रेशर पड़ना या दर्द महसूस करना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होना
- खाना खाने में मुश्किल होना
- भूख ना लगना और बहुत कम मात्रा में खाना खाने के बाद भी पेट भरा हुआ महसूस होना
- बाथरूम के बार-बार चक्कर लगाना और पेशाब लगने की इच्छा होना
- ओवेरियन कैंसर का एक लक्षण कब्ज की शिकायत रहना भी हो सकता है.
ओवेरियन कैंसर की जांच के लिए सबसे पहले ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासोनोग्राफी की जा सकती है. इसके अलावा एडवांस टेस्ट में CT स्कैन और MRI किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें – प्रोस्टेट कैंसर होने पर सबसे पहले दिखता है यह लक्षण, डॉक्टर ने बताया किस तरह करें Prostate Cancer की पहचान
किन महिलाओं को ओवेरियन कैंसर का खतरा रहता है
- 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को ओवेरियन कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है.
- मोटापा भी ओवेरियन कैंसर के रिस्क फैक्टर्स (Risk Factors) में शामिल है.
- अगर किसी के परिवार में किसी को ओवेरियन कैंसर हुआ हो तो इस फैमिल हिस्ट्री के चलते भी ओवेरियन कैंसर हो सकता है
- कभी मां ना बनने पर या बहुत देर से बच्चा करने से भी ओवेरियन कैंसर होने की संभावना बढ़ती है
- एंडोमेट्रियोसिस के कारण भी ओवेरियन कैंसर हो सकता है.
ओवेरियन कैंसर का ट्रीटमेंट (Ovarian Cancer Treatment)
ओवेरियन कैंसर की जांच के बाद ट्रीटमेंट में सर्जरी की जाती है. सर्जरी से ओवरीज में पनपे कैंसर को हटाया जाता है. कीमोथेरैपी, टार्गेटेड थेरैपी, हार्मोन थेरैपी और रेडिएशन थेरैपी भी ओवेरियन कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए की जा सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – हार्ट ब्लॉकेज में कौन सा योग करना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया क्या करने से साफ होने लगेगा नसों में जमा प्लाक
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines