Oral Cancer: मुंह में होने वाले कैंसर को ओरल कैंसर, ओरल कैविटी कैंसर या माउथ कैंसर (Mouth Cancer) कहते हैं. इस कैंसर में मुंह के अंदर एब्नॉर्मल सेल्स पनपने लगती हैं. ये ज्यादातर होंठों पर, जीभ पर या गाल के अंदरूनी हिस्से में होता है. अगर मुंह के कैंसर की समय रहते पहचान कर ली जाए तो इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. इसीलिए मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण पता होने जरूरी हैं. इसी बारे में बताते हुए कॉस्मेटिक डेंटिस्ट डॉ. संदीप एस अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह खाना खाते हुए मुंह में जलन होना भी ओरल कैंसर का लक्षण हो सकता है. खासकर जो लोग तंबाकू या पान मसाला खाते हैं उन्हें इस लक्षण (Oral Cancer Symptoms) को इग्नोर नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें- त्वचा पर दिखने वाले ये 2 निशान देते हैं डायबिटीज का संकेत, डॉक्टर ने कहा हाई इंसुलिन लेवल को पहचानें इस तरह
खाना खाने के बाद मुंह में जलन होना कैंसर का लक्षण
डॉक्टर बताते हैं कि बहुत से लोगों को ओरल कैंसर होने से पहले यह लक्षण नजर आता है लेकिन लोग इसे इग्नोर कर देते हैं. खासकर जो लोग पान मसाला या सुपारी खाते हैं उन्हें इस लक्षण पर खास ध्यान देना चाहिए. यह लक्षण है मिर्ची वाला खाना ना का पाना. अगर मसालेदार खाना खाकर आपको मुंह में तेज जलन होती है तो इसे हल्के में ना लें. असल में जिन लोगों को पहले मुंह में जलन नहीं होती थी लेकिन अचानक जलन होना शुरू हो गई है तो यह मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है.
तंबाकू और पान मसाला खाने वालों को अगर खाना खाते हुए मुंह में जलन होती है तो यह OSMF यानी ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस का संकेत हो सकता है. डॉक्टर बताते हैं कि कैंसर की शुरुआत इसी लक्षण से होती है. पहले जलन होती है, मुंह के अंदर टाइटनेस फील होती है और फिर धीरे-धीरे मुंह खुलने में दिक्कत आने लगती है. 7 से 10 प्रतिशत मामलों में OSMF ओरल कैंसर में बदल सकता है.
अगर आपको खाना खाने के बाद मुंह में बहुत ज्यादा जलन महसूस होती है तो चेकअप करवाना बहुत जरूरी है. समय रहते जांच करवा ली जाए, दिक्कत का पता चल जाए तो इलाज शुरू किया जा सकता है.
क्या होता है OSMF
ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस एक ऐसी कंडीशन है जिसमें धीरे-धीरे मुंह के अंदर कोई दिक्कत पनपने लगती है, यह घाव जैसा दिख सकता है और इसमें एब्नॉर्मल सेल बिल्डअप होने लगता है. खासकर यह उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है जो तंबाकू या गुटखा खाते हैं.
मुंह के कैंसर के इन लक्षणों पर भी दें ध्यान
- अगर मुंह में कोई छाला निकल जाए और 2-3 हफ्तों तक भी ना जाएं तो डॉक्टर से जांच कराएं.
- मुंह के अंदर नजर आने वाले लाल या सफेद चकत्तों को इग्नोर ना करें.
- मुंह में किसी तरह की गांठ या सूजन होना भी कैंसर के लक्षणों (Muh Ke Cancer Ke Lakshan) में शामिल है.
- मुंह में हर समय दर्द बने रहना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है.
- मुंह के कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि इसमें व्यक्ति का मुंह पूरा नहीं खुलता है.
- मुंह के अलावा कान में दर्द महसूस हो सकता है.
- खाना निगलने में दिक्कत आने लगती है.
- जबड़ों में अकड़न महसूस होने लगती है.
- दांतों के कमजोर होकर गिरने की दिक्कत आने लगती है.
- आवाज में बदलाव आने लगता है.
यह भी पढ़ें – Oral Cancer Signs: मुंह का छाला कब बन सकता है कैंसर? ओनकोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताए मुंह के कैंसर के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 mins agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 hr agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
3 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
22 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
23 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines