---विज्ञापन---

हेल्थ

Onion with Curd Side Effects: प्याज का रायता खाने के हैं ये 3 नुकसान, बिगड़ सकती है सेहत

Onion with Curd Side Effects: दही और प्याज दोनों फूड आइटम शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, फिर भी साथ नहीं खा सकते हैं। क्यों? जानिए प्याज का रायता खाने से सेहत को किस प्रकार नुकसान पहुंचता है।

Onion with Curd Side Effects: खाने के साथ रायता खाने की आदत अधिकतर लोगों की होती है। रायता लोगों का पसंदीदा फूड आइटम है जो पौष्टिक माना जाता है। आपने अपने रायते में प्याज डालकर तो खाया ही होगा। प्याज रायते में डालने वाला एक कॉमन इंग्रीडिएंट है, मगर क्या आप जानते हैं प्याज का रायता और दही-प्याज को साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए इससे होने वाले नुकसान क्या हैं।

दही-प्याज का कॉम्बो है खतरनाक

दही कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी-12 का अच्छा सोर्स है। रोजाना एक कप दही खाना फायदेमंद होता है। वहीं, प्याज भी शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके कॉम्बिनेशन को नकारात्मक माना जाता है जो शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। न ही इसका रायता खाना फायदेमंद होता है और न ही इसे मिक्स करके कोई ग्रेवी खानी चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- खाना खाने के तुरंत बाद न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है कैंसर से लेकर पेट की समस्याएं! 

इसे खाने से ये 3 नुकसान होते हैं

गैस्ट्रिक प्रॉब्लम

प्याज का रायता खाने से गैस, अपच, एसिडिटी तथा अन्य पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। असल में प्याज के अंदर एक ऐसा एसिडिक पदार्थ मौजूद होता है जो पेट में गैस बनाता है। दही के साथ मिलकर ये पेट में और भी ज्यादा जलन और पेट फूलने जैसी समस्या बना देता है।

---विज्ञापन---

बॉडी टेम्परेचर

इन दोनों को साथ खाने से शरीर का तापमान भी बिगड़ सकता है क्योंकि प्याज और दही दोनों अलग-अलग प्रवृत्ति के फूड आइटम हैं। इसमें दही ठंडी होती है और प्याज की तासीर गर्म होती है। इन्हें साथ खाने से स्किन एलर्जी, रैशेज और लाल चकते होने की समस्या हो सकती है।

onion raita side effects

onion raita side effects

पाचन की समस्याएं

दही को दूध फाड़कर बनाया जाता है। इसमें बैक्टीरिया होते हैं जो दही बनाने में मदद करते हैं। हालांकि, ये गुड बैक्टीरिया होते हैं लेकिन प्याज के साथ मिलकर ये रोगाणु हो जाते हैं। प्याज में सल्फर और फाइबर होता है जो फर्मेंटेशन की प्रक्रिया को प्रभावित करता है।

---विज्ञापन---

क्यों होता है ये नुकसानदायक?

आयुर्वेद में भी दही-प्याज को साथ खाने पर मनाही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही पदार्थ अलग-अलग तासीर रखते हैं। साथ में इन्हें खाना खतरनाक हो सकता है। हालांकि, सिर्फ दही और प्याज ही नहीं, दही के साथ और भी कई चीजें हैं जैसे कि उड़द की दाल भी साथ नहीं खानी चाहिए।

क्या कोई तरीका है?

हां, आप प्याज को अच्छे से तलकर दही में मिलाकर खा सकते हैं। ऐसा करने से प्याज में फास्फोरस की मात्रा कम हो जाती है। इससे सेहत को नुकसान भी नहीं होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Teeth Brightening: पीले दांतों से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा दिलाएगी यह जोड़ी, फॉलो करें सिंपल घरेलू नूस्खा

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 07, 2024 09:55 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola