इस एक ब्लड टेस्ट से लक्षण दिखने से भी पहले पहचान सकते हैं Brain Disease, डॉक्टर ने बताया नाम

Blood Test For Brain Disease: न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि ऐसा कौनसा ब्लड टेस्ट है जिसे करवाने पर ब्रेन डिजीज को लक्षण दिखने से पहले ही पहचाना जा सकता है.

Blood Test for Brain Disease

Brain Disease Test: जानिए किस टेस्ट से पहचानें ब्रेन डिजीज. Image Credit - Freepik

Brain Health: दिमाग शरीर का वो अंग है जो पूरे शरीर की सेहत निर्धारित करता है. ऐसे में दिमाग की दिक्कतों (Brain Problems) का वक्त रहते पता लगाना और जरूरी इलाज करवाना जरूरी है. न्यूरोसर्जन डॉ. जय जगन्नाथन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि एक ऐसा ब्लड टेस्ट (Blood Test) है जिसे करवाने पर दिमाग की बीमारी को लक्षण दिखने से पहले पहचाना जा सकता है. अपने पोस्ट में डॉक्टर ने न्यूरोफिलामेंट लाइट चेन (NFL) ब्लड टेस्ट के साथ ही इस बात का भी जिक्र किया है कि न्यूरोजॉलिकल डिजीज के खतरों को किस तरह से कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या है NFL टेस्ट | What Is NFL Test

डॉ. जगन्नाथन ने बताया है कि न्यूरोफिलामेंट लाइट चेन नर्व सेल इंजरी का मार्कर है. यह ब्रेन हेल्थ के बारे में जानने का सबसे अच्छा टेस्ट बनकर उभर रहा है. इसके हाई लेवल्स अल्जाइमर’स, पार्किनसन’स, स्ट्रोक, मल्टीपल स्क्लेरॉसिस और ट्रामेटिक ब्रेन इंजरी से जुड़े हैं. डॉक्टर का कहना है कि आपको एकदम ठीक महसूस हो सकता है लेकिन NFL खतरे की घंटी दे रहा होता है.

विज्ञापन

NFL टेस्ट के लिए खून निकाला जाता है. यह टेस्ट प्रोटीन फ्रेग्मेंट्स की जांच करता है जोकि तब निकलते हैं जब ब्रेन या स्पाइनल कोर्ड सेल्स डैमेज्ड होती हैं. ये प्रोटीन आमतौर पर न्यूरोन्स के अंदर होते हैं. जब न्यूरोन्स पर चोट लगती है तो ये ब्लड और स्पाइनल फ्लुइड में आ जाते हैं जहां इनकी डॉक्टर जांच करते हैं या इन्हें मापते हैं.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है यह टेस्ट

नर्व सेल्स जल्दी रिपेयर नहीं होती हैं. NFL ज्यादा हो तो इसका मतलब है कि दिमाग में किसी न किसी तरह का डैमेज चल रहा है और लक्षण नजर आने से पहले से ही यह डैमेज शुरू हो सकता है.

विज्ञापन

कैसे रखें अपने दिमाग का ख्याल

  • डॉ. जय जगन्नाथन ने बताया कि दिमाग को प्रोटेक्ट करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकात है. अपने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखें.
  • रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है. रात में ही दिमाग खुद को डिटॉक्स करता है इसीलिए पूरी नींद लेना जरूरी होता है.
  • रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें. एक्सरसाइज ना सिर्फ शरीर को दुरुस्त रखती है बल्कि ब्रेन को भी मजबूत बनाती हैं.
  • मेडिटेरेनियन स्टाइल की डाइट लें यानी अपने खानपान में एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स को शामिल करें. एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं.
  • डॉक्टर की सलाह है कि स्मोकिंग कम से कम करें या ना करें और एल्कोहल के सेवन से परहेज करें. कोशिश करें कि कोई भी चीज इतनी ज्यादा ना की जाए कि आपकी दिमागी सेहत को हानि पहुंचाने लगे.
  • स्ट्रेस मैनेज (Stress Management) करना बेहद जरूरी है. लंबे समय तक चलने वाला स्ट्रेस या क्रोनिक स्ट्रेस दिमाग सिंकु़ड़ने का कारण बनता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ