Omega 3, 6, 7 और 9 में क्या अंतर? फिश ऑयल किसका सोर्स? जानें एक्सपर्ट से

शरीर को हेल्दी रहने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ओमेगा भी इनमें से एक है, जो प्रकार के होते हैं। आइए जानते हैं इन चारों के बारे में।

Omega food

Omega Benefits: ओमेगा एक फैटी एसिड है, जो शरीर और सेहत दोनों के लिए जरूरी पोषक तत्व होता है। इस न्यूट्रिएंट की मदद से स्किन, बाल और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। Omega हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए आवश्यक तत्व होता है, जो पूरी बॉडी को ही स्वस्थ रख सकता है। इस न्यूट्रिएंट का सेवन बॉडी बिल्डर्स ज्यादा करते हैं क्योंकि उन्हें मसल गेन करनी होती है। फिश ऑयल की कैप्सूल ओमेगा का सबसे आसान तरीका है। ये कैप्सूल ओमेगा-3 की होती है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेल्थ-बेस्ड इंटरप्रेन्योर (Entrepreneur) और पब्लिक स्पीकर उदित चावला कहते हैं कि फिश ऑयल कैप्सूल खाने से शरीर को ओमेगा-3 मिलता है। हमारे शरीर को ओमेगा-3 और 6, 1:1 के रेशियो में लेना चाहिए। ये दोनों ऐसे ओमेगा टाइप हैं, जो खाने के माध्यम से मिलते हैं। इनका रेशियो सामान्य रखना हमारे शरीर की हेल्थ को सही रखने के लिए जरूरी है।

Omega 3,6,7 और 9 में अंतर समझें

1.ओमेगा 3, 6, 7 और 9 आवश्यक फैटी एसिड हैं जो ओवरऑल हेल्थ का समर्थन करते हैं। ओमेगा-3 सूजन को कम करने में, हार्ट हेल्थ को सुधारने में और मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे ज्यादा लेने से खून पतला हो सकता है।

विज्ञापन

2. ओमेगा-6 स्किन और बालों के विकास में भूमिका निभाता है, लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। ओमेगा-6 की मात्रा ज्यादा बढ़ने से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।

3.ओमेगा-7 हेल्दी स्किन और पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है, जबकि ओमेगा- 9 कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। ओमेगा-7 और 9 की मात्रा को शरीर में ज्यादा बढ़ने नहीं देना चाहिए क्योंकि ये दोनों ऐसे ओमेगा टाइप है, जो शरीर में पहले से भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं।

विज्ञापन

वेजिटेरियन सोर्स

Sea Buckthorn एक हिमालयन बेरी है, जो सभी प्रकार के ओमेगा का पर्याप्त सोर्स है। इसे खाने से शरीर को कई प्रकार के विटामिन्स जैसे 1, बी1, बी2 औ सी भी मिलते हैं। उदित चावला कहते हैं कि शाकाहारी लोगों के लिए ओमेगा के सबसे बढ़िया ऑप्शन ये बेरी हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ