Oil Benefits: चेहरे की रंगत बदल देगा ये तेल...बस ऐसे करें इस्तेमाल...झुर्रियां-दाग धब्बे होंगे गायब

Oil Benefits soybean oil for Glowing skin

Oil Benefits soybean oil for Glowing skin

Soyabean Oil Benefits: सोयाबीन जितना सेहत के लिए फायदेमंद है। उतना ही बालों और स्किन के लिए फायदे देता है। अगर आप एक ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो सोयाबीन तेल का इस्तेमाल करें। ये स्किन के अलावा बालों के लिए भी खास है। सोयाबीन के तेल में विटामिन ई, ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड भरपूर होता है, ये सभी पोषक तत्व बालों और त्वचा के लिए काफी लाभकारी होते हैं. साथ ही बालों को भी सुरक्षित रखते हैं।

विज्ञापन

सोयाबीन तेल के पोषक तत्व

सोयाबीन कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें लिनोलिक एसिड, ओलेलिक एसिड, स्टीयरिक एसिड, पामिटिक एसिड भी इसमें पाया जाता है। इनके अलावा अन्य पोषक तत्वों में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन सी, थायमिन, राइवोफ्लेबिन, फोलेट, आयरन, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज भी मौजूद होते हैं।

विज्ञापन

सोयाबीन तेल के जबरदस्त फायदे- Amazing benefits of soybean oil

सोयाबीन तेल सूरज की किरणों से बचाए रखता है

सोयाबीन तेल त्वचा को सूरज की किरणों से बचाने में मदद करता है। यह सनस्क्रीन के रूप में कार्य करता है। इस तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो स्किन को त्वचा को मुक्त कणों से बचाते हैं।

विज्ञापन

सोयाबीन तेल बुढ़ापे के लक्षण कम करता है

सोयाबीन तेल स्किन के लिए भी फायदेमंद है। यह बुढ़ापे के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। यह तेल ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो कोलेजन को बढ़ाता है। चेहरे पर इस तेल को लगाने से फाइन लाइंस, झर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

सोयाबीन तेल बालों को लंबा बनाता है

सोयाबीन तेल बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से बालों के रोम मजबूत होते हैं। ग्रोथ भी बढ़िया होती है। सोयाबीन में मौजूद प्रोटीन और अमीनो एसिड केराटिन के निर्माण में मदद कर सकते हैं, बालों को मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन

सोयाबीन तेल स्कैल्प के लिए फायदेमंद है

सोयाबीन तेल बालों की स्कैल्प के लिए भी बेहद फायदेमंद है। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले ओमेगा 3 और विटामिन ई स्कैल्प का खास ख्याल रखते हैं। ये पोषक तत्व स्कैल्प की सूजन को कम करने में मदद करते हैं, इससे त्वचा को हाइड्रेशन मिलता रहता है।

विज्ञापन

चेहरे पर इस तरह लगाए सोयाबीन तेल

सोयाबीन तेल स्किन की सतह में प्रवेश करता है। नमी को सील करने में मदद करता है। इसके लिए आप 2-3 बूंद सोयाबीन ऑयल लें, इस अपने चेहरे पर थपथाएं और बालों पर लगाएं। क्लींजर, टोनर और मॉयश्चराइजर के बाद आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ