---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Belly Fat: कुछ ही हफ्तों में गायब हो जाएगी पेट की जिद्दी चर्बी, बस ऐसे पीना शुरू करें सेब का सिरका

Belly Fat: पेट की चर्बी कम करना बेहद कठिन है। हालांकि इसे सही डाइट और एक्सरसाइज की मदद से कम किया जा सकता है। इसमें आपकी मदद सेब का सिरका भी करेगा। ये वजन घटाने के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने में फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर को सेब से बनाया जाता है।हेल्थ एक्सपर्ट्स […]

---खबर नीचे जारी है---

Belly Fat: पेट की चर्बी कम करना बेहद कठिन है। हालांकि इसे सही डाइट और एक्सरसाइज की मदद से कम किया जा सकता है। इसमें आपकी मदद सेब का सिरका भी करेगा। ये वजन घटाने के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने में फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर को सेब से बनाया जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सेब में कई ऐसे गुण होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सेब के सिरके में ज्यादा मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। आप इसे सलाद के रुप में या किसी ड्रिंक में मिलाकर भी पी सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सेब के सिरके का नियमित सेवन मेटाबॉलिजम को अच्छा कर सकता है और यह ओबेसिटी (obesity) यानी मोटापे से भी छुटकारा दिला सकता है।

अभी पढ़ें Brain Fog: क्या है ब्रेन फॉग? फैसले लेने में क्यों होती है दिक्कत, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

लो कैलोरी ड्रिंक है सेब सिरका

डाइट एक्सपर्ट्स डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि सेब का सिरका एक लो कैलोरी ड्रिंक होता है। 100 ग्राम apple cider vinegar में करीब 22 कैलोरी होती है। इसका यह मतलब हुआ कि यह वजन कम करने के आपके गोल में काफी मददगार हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

पेट की चर्बी कैसे कम करता है सेब का सिरका

सेब का सिरका शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को गलाकर कम करता है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड भूख को शांत करता है। इससे आपके दिमाग में फुल होने के संकते जाते हैं। शरीर में हाई ब्लड शुगर लेवल होने की वजह से वजन बढ़ता है, ऐसे में एप्पल साइजर वेनेगर शुगर कम करता है।

अभी पढ़ें Monsoon Diseases: बदलते मौसम में जरूर बचकर रहिए इन गंभीर बीमारियों से, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

---खबर नीचे जारी है---

एप्पल साइडर विनेगर से ऐसे घटाएं पेट की चर्बी

  1. पेट की चर्बी कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर को रोज सुबह खाली पेट पिएं।
  2. इसके लिए आप रोज 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकते हैं।
  3. इसमें आधा नींबू का रस डालें और 1 चम्मच शहद मिला लें।
  4. फिर आधा चम्मच पिंक सॉल्ट जिसे सेंधा नमक कहते हैं डालें।
  5. इन सभी को एक गिलास पानी में डालकर पी लें।
  6. इसी तरह रात को खाना खाने से पहले भी पी इसे ले सकते हैं।
  7. इससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

First published on: Oct 14, 2022 04:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola