महिला के नाखून में दिख रही थीं 2 पतली लाइनें, जांच करवाने पर पता लगी यह गंभीर बीमारी

कैंसर की बीमारी होने से पहले शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं, जो नजरअंदाज नहीं किए जाने चाहिए। मगर कई बार कैंसर ऐसे संकेत देता है, जो बिल्कुल ही असामान्य होते हैं। ओहायो की इस महिला के हाथों में भी कैंसर का ऐसा लक्षण दिखा, जो चौंकाने वाला था।

cancer symptoms

Cancer Symptoms: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जो दुनियाभर में कई लोगों को प्रभावित कर रही है। यह रोग होने से पहले ही शरीर में कुछ लक्षणों को दिखाने लगता है, जिसकी मदद से कैंसर की पुष्टि करने में आसानी हो सके। मगर कभी-कभी कैंसर के कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें अगर हम समय रहते समझ न पाए तो यह धीरे-धीरे इतना बढ़ सकता है कि निदान पाना मुश्किल हो सकता है। यह ऐसे सूक्ष्म लक्षण होते हैं, जिन्हें शायद लोग आम समस्या समझते हैं या बीमारी से संबंधित नहीं मानते हैं। ओहायो की एक महिला के अंगूठे में कैंसर का सेल पनप रहा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उसे इस बारे में कैसे पता चला। दरअसल, महिला के अंगूठे में नीले रंग की 2 धारियां दिखाई दे रही थीं, जिसको उन्होंने काफी समय तक इग्नोर किया लेकिन ध्यान देने पर और जांच करवाने के बाद यह जानकर उनके होश ही उड़ गए कि वे लाइनें कुछ और नहीं बल्कि कैंसर का संकेत थी। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे पता लगा कैंसर?

Cancer के बारे में महिला को तब पता चला जब वह अस्पताल पहुंची। दरअसल, जब भी नाखूनों के संकेतों की बात आती है, तो हमेशा यह माना जाता है कि यह लिवर, किडनी या खून से संबंधित रोगों के बारे में ही बताता है, कैंसर का नाखून में होना बिल्कुल भी विश्वास करने जैसी स्थिति नहीं थी। यूएस के सिटी ओहायो बेस्ड 58 वर्ष की टैग्लियामोंटे हर महीने अपने हाथों का मैनिक्योर करवाने जाती थी। साल 2024 के अक्टूबर में उन्होंने नाखून पर इस निशान को देखा और इंतजार किया कि क्या यह नीले रंग के निशान अगले महीने भी उनके अंगूठे में दिख रहा है या नहीं। अगले महीने भी उनके अंगूठे पर ऐसी धारियां दिखाई दे रही थी, जिसके बाद उन्होंने जांच करवाई।

जीरो स्टेज कैंसर

टैग्लियामोंटे को दाहिने हाथ के अंगूठे में कैंसर हुआ था। दरअसल, उनके नाखून के अंदरूनी हिस्से में मेलेनोमा हुआ था। मेलेनोमा जीरो स्टेज कैंसर होता है। स्टेज जीरो मेलेनोमा, जिसे मेलेनोमा इन सिटू के नाम से भी जाना जाता है, इसका मतलब है कि कैंसर सेल्स एपिडर्मिस (Epidermis) तक ही सीमित हैं और अभी तक स्किन की गहरी परतों में प्रवेश नहीं कर पाई है, यानी इसमें बचाव की संभावना ज्यादा रहती है। कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि साल 2023 में लगभग 89,000 लोगों में स्टेज जीरो मेलेनोमा का निदान किया गया था। इस स्टेज के कैंसर का सर्वाइवल रेट भी 98% तक रहता है।

विज्ञापन

Cancer Causes

कैसे हुआ था इलाज

टैग्लियामोंटे को अंगूठे की सर्जरी करवानी पड़ी थी, जो पूरे 4 घंटे चली थी। इसमें डॉक्टरों की पूरी टीम शामिल थी, जिनमें 2 प्रमुख थे। एक डॉक्टर ने नाखून को हटाया, तो दूसरे जो स्किन स्पेशलिस्ट थे, उन्होंने त्वचा के ऊपरी हिस्सों को निकाला ताकि कैंसर के सेल को पूरी तरह नष्ट किया जा सके। हालांकि, इस सर्जरी के बाद टैग्लियामोंटे की लाइफ काफी बदल गई थी क्योंकि बिना नाखून वाले अंगूठे से रोजमर्रा के कामों को करने में उन्हें काफी मुश्किलें हो रही थी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ