How To Make Spinach Chutney: चटनी एक भारतीय पारंपरिक आहार है इसलिए भारतीय थाली में चटनी को जरूर शामिल किया जाता है। चटनी खाने के स्वाद को दोगुना बनाने में मदद करती है। इसलिए भारत में आपको चटनी की कई वैराइटीज जैसे- धनिया चटनी, पुदीना चटनी, इमली की चटनी, टमाटर चटनी या प्याज की चटनी आदि।
लेकिन क्या कभी आपने पालक चटनी बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पालक चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पालक चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसको आप लंच में रोटी या पराठे के साथ कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पालक चटनी (How To Make Spinach Chutney) बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Healthy Drink: आंतों की सफाई कर देता है खीरे के छिलकों से बना जूस, इस विधि से बनाकर पीएं
पालक चटनी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- पालक के पत्ते 1 कप कटे हुए
- तिल चार-पांच चम्मच
- हरी मिर्च 2
- लहसुन की कली 3
- गुड़ पाउडर आधा बड़ा चम्मच
- इमली का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- जीरा एक चौथाई छोटा चम्मच
- मेथी के बीज एक चौथाई छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच
- तेल 2 चम्मच
- स्वाद अनुसार नमक
- हल्दी पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच
तड़का के लिए
- तेल 1 छोटा चम्मच
- जीरा एक चौथाई छोटा चम्मच
- सरसों के दाने
- लाल मिर्च 1 साबुत
- हींग चुटकी भर
अभी पढ़ें – Weight Loss Drinks: रोजाना पीएं ये 4 ड्रिंक्स, कमर की चर्बी तुरंत गायब होने लगेगी
पालक चटनी कैसे बनाएं? (How To Make Spinach Chutney)
- पालक चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक के पत्तों को धो लें।
- फिर आप इनको बारीक काट कर एक तरफ रख दें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तिल को डालकर सूखा भून कर निकाल लें।
- फिर आप इसमें जीरा और मेथी दाना को भी कढ़ाई में सूखा भूनकर निकाल लें।
- इसके बाद आप कढ़ाई एक चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें हरी मिर्च को डालें और भून कर निकाल लें।
- इसके बाद आप इसी में एक और चम्मच तेल और डालकर गर्म कर लें।फिर आप इसमें कटे हुए पालक के पत्ते डालें और
- करीब 4 से 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- इसके बाद आप एक मिक्सर जार में तिल, तली हुई हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और गुड़ पाउडर डालें।
- इसके साथ ही आप इसमें धनिया पाउडर, भुनी हुई मेथी और जीरा, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
- फिर आप इन सारी को एक साथ दरदरा पीसकर पाउडर बना लें।
- इसके बाद आप इस तिल के पाउडर में भीगी हुई इमली को पानी भी मिला लें।
- फिर आप मिक्सर जार में पकी हुई पालक की पत्तियां डालें और पीसकर दरदरा पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप इसको तिल और इमली के पानी के मिक्चर के साथ डालकर मिला दें।
- फिर आप कढ़ाई में एक बार और तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें तेल, राई, जीरा, लाल मिर्च और हींग डालकर तड़काएं।
- अब आपकी हेल्दी पालक की चटनी बनाकर तैयार कर हो चुकी है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
6 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
11 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
13 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
14 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines