नाक से अचानक खून आना अक ऐसी बीमारी है जिसे देखकर अक्सर लोग घबरा जाते हैं. खासकर बच्चों को देखकर, क्योंकि खेलते खेलते उनकी नाक से खून आने लगता है. ऐसा कई बार बड़े लोगों के साथ भी हो जाता है. इसलिए कुछ लोग आज भी नाक से खून आने पर सिर पीछे करने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या यह तरीका सही है? मेडिकल गाइडलाइंस और एनएचएस के मुताबिक, नाक से खून आने पर सिर पीछे करने के बजाय थोड़ा आगे झुकाना चाहिए. इससे खून गले के पीछे जाने और उसे निगलने की कोशिश कम होती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आपको इस दौरान क्या करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- थाली में छिपा जहर? जानिए कैसे पैकेज्ड फूड और ज्यादा तेल-मसाले वाले पकवान बढ़ रहा है कैंसर का खतरा
नाक से खून आने पर सिर पीछे क्यों नहीं करना चाहिए?
सिर को पीछे करने पर नाक से निकल रहा खून बाहर आने के बजाय गले की तरफ जा सकता है. इससे खून निगलने पर मतली या उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है. रिसर्च में बताया गया है कि नाक से खून निकलने के दौरान इंसान को सीधा बैठाकर थोड़ा आगे झुकना चाहिए, ताकि खून गले में न जाए. इसलिए सिर को आगे की ओर झुकाना एक सिंपल तरीका है.
नाक से खून आए तो तुरंत क्या करें?
- सीधे बैठें और थोड़ा आगे झुकें- सबसे पहले इंसान को बैठाएं और फिर उसे लेटाएं नहीं. इस दौरान सिर को पीछे न करें और सिर को हल्का आगे झुकाकर मुंह से सांस लेने दें.
- नाक को दबाएं- अंगूठे की मदद से नाक के नरम हिस्से को यानी नथुनों के ठीक ऊपर वाले हिस्से को मजबूती से दबाएं. नाक की हड्डी वाले ऊपरी हिस्से को दबाने से उतना फायदा नहीं होता.
- मुंह से सांस लेना- नाक दबाए रखते वक्त मुंह से सांस लेने दें. अगर खून मुंह में आ रहा है तो उसे निगलने के बजाय बाहर थूकना बेहतर है, क्योंकि खून निगलने से कुछ लोगों को पेट में परेशानी या उल्टी हो सकती है.
क्या नाक पर बर्फ लगानी चाहिए?
नाक से खून आने पर बर्फ लगाने के लिए कहा जाता है. इसलिए कुछ लोग कपड़े में लपेटकर नाक पर बर्फ लगाते हैं. हालांकि, एनएचएस का कहना है कि इसे इफेक्टिव बनाने के लिए सही पोजीशन का होना बहुत ही जरूरी है. कई बार गलत पोजीशन नुकसानदायक साबित हो सकती है. इसके अलावा, बार-बार नाक से उंगली हटाकर खून को चेक न करें. इससे इंफक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है.
इसे भी पढ़ें- डाइट सही फिर भी नहीं घट रही पेट की चर्बी? कहीं ‘कोर्टिसोल बेली’ तो नहीं बन रही वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
14 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
16 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
19 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines