Nose Health Tips: नाक में उंगली डालना अक्सर एक मामूली और आम आदत मानी जाती है, बच्चे तो अक्सर ऐसा करते हैं। मगर कुछ बड़े लोगों को भी नाक में उंगली घुसाने की आदत होती है। ये आदत खतरनाक होती है, जो किसी इंसान की जान भी ले सकती है। लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाली केस स्टडी सामने आइ है जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक निजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक 21 साल का युवक, जिसे नाक में उंगली डालने की आदत थी, लगातार इस हरकत को दिन में कई बार करता था। एक दिन उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सबसे पहले युवक बेहोश हुआ, फिर कोमा में चला गया और इसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई थी।
क्या बोले डॉक्टर?
डॉक्टर्स के मुताबिक, युवक की नाक में लगातार उंगली डालने से उसके ब्रेन के टिशूज में गंभीर इन्फेक्शन फैल गया। यह संक्रमण नाक से होते हुए ही मस्तिष्क तक पहुंच गया, जिससे दिमाग में सूजन हुई। समय पर इलाज न करवाने की वजह से उसकी स्थिति बिगड़ती गई और नतीजा जानलेवा साबित हुआ।
ये भी पढ़ें- देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव
स्टडी में भी हुआ खुलासा
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में पाया गया था कि जो लोग नाक में उंगली डालते हैं या उन्हे नाक कुरेदने की लत है, उन्हें बहुत ज्यादा प्रॉबल्म का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि डिमेंशिया। अल्जाइमर और डिमेंशिया होने के पीछे ये भी बड़ी वजह है।
क्यों है यह आदत खतरनाक?
बता दें कि युवक के डॉक्टरों ने बताया है कि नाक में उंगली डालने की वजह से हाथों पर मौजूद जानलेवा वायरस उसके शरीर और दिमाग तक पहुंच गया था, जिससे वह संक्रमित हो गया। नाक में उंगली डालने से कई नुकसान हो सकते हैं जैसे कि:
संक्रमण का खतरा- नाखूनों में मौजूद बैक्टीरिया नाक की झिल्ली में घाव बनाते हैं।
ब्लीडिंग और सूजन- बार-बार नाक में उंगली डालने से खून निकलने और सूजन की समस्या हो सकती है।
ब्रेन तक संक्रमण- नाक का सीधा संबंध मस्तिष्क से होता है, जिससे दिमाग में इंफेक्शन का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
कैसे पाएं इस आदत से छुटकारा?
साफ-सफाई पर ध्यान दें- नाक की सफाई के लिए सलाइन वॉटर या टिशू यूज करें।
आदत को ट्रैक करें- कब और क्यों ऐसा कर रहे हैं, इसका ध्यान रखें और अगर ऐसा करने के पीछे कोई ट्रिगर्स हैं तो उन्हें पहचानें।
हाथों को व्यस्त रखें- स्ट्रेस बॉल या फिजेट टॉय का उपयोग करें, ताकि खाली समय में आपके हाथ नाक तक न पहुंचे।
ये भी पढ़ें- टेंशन से छुटकारा दिलाने में असरदार है ठंडा पानी, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
17 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
20 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
20 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
22 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
23 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines