Norovirus Symptoms: यूके में फैलने वाला यह नया वायरस क्या है? जानें संकेत व उपचार

Norovirus Symptoms: नोरोवायरस एक नया वायरस है जो गैस्ट्रोएंटेराइटिस का कारण बन सकता है। यह आंतों का एक प्रकार का संक्रमण है, जो यूके में गंभीर रूप से फैल रहा है। इसके बारे में चेतावनियां भी जारी की जा चुकी हैं। इस समय इस वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इसके संकेतों के बारे में।

Norovirus Symptoms

Norovirus Symptoms:

Norovirus Symptoms: नोरोवायरस एक प्रकार का नया वायरस है जिसे वोमिटिंग बग भी कहते हैं। इस वायरस के बारे में बताया जा रहा है कि यूके, यूरोप और अमेरिका में इसके मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां के हेल्थ डिपार्टमेंट ने नोरोवायरस के मामलों को लेकर चिंता भी जताई है और इमरजेंसी भी जारी की है, जिसमें लोगों से आग्रह किया गया है कि वे ज्यादा मामलों के फैलाव को रोकने के लिए अस्पतालों में जाने से परहेज करें, खासतौर पर संक्रमित इलाकों के निकटतम अस्पतालों और संक्रमित इलाकों से भी दूरी बनाने की सलाह दी है। इसमें मरीज को गंभीर रूप से उल्टी और दस्त होती है, जो इसके शुरुआती संकेत भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वायरस के मामले साल 2025 के पहले हफ्तों में काफी तेजी से सामने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है Norovirus?

नोरोवायरस एक वायरल संक्रमण है जिसमें पेट के अंदर इंफेक्शन होता है। इसमें पेट के अंदर सूजन होती है, उल्टी होती है और तेज दर्द भी होता है। इस बीमारी में मरीज को लक्षण 1 से 3 दिन के अंदर या उससे अधिक समय में भी दिखाई दे सकते हैं। कुछ मरीजों में लक्षण हल्के भी होते हैं, जो समझने में ज्यादा समय ले लेते हैं। नोरोवायरस छोटे बच्चों, बूढ़े लोगों और वीक इम्यूनिटी वाले लोगों और कम पानी पीने वालों को भी प्रभावित करता है।

विज्ञापन

नोरोवायरस के संकेत

  • जी मिचलाना।
  • उल्टी होना।
  • दस्त।
  • हाई टेम्परेचर।
  • सिरदर्द।
  • थकावट होना।

कैसे फैल रहा है वायरस?

नोरोवायरस का संक्रमण, संक्रमित इलाकों के पास, दूषित सतहों के संपर्क में आने से व इंफेक्टेड मरीजों के संपर्क में आने से फैलता है। इस वायरस से संक्रमित मरीज अगर ठीक हो जाए, उसके बाद भी अगले 2 हफ्तों तक लोगों को संक्रमित कर सकता है। यह वायरस स्कूलों, सार्वजनिक इलाकों और केयर होम्स जैसे कि नर्सिंग होम और अस्पतालों में अधिक फैलता है।

उपचार

इस वायरस से बचाव के लिए आपको डॉक्टरों द्वारा एडवाइस की गई दवा खानी है, हल्का भोजन और लिक्विड डाइट, जिसमें पानी के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी हों, लेनी चाहिए। इसके अलावा, पर्याप्त नींद और शरीर को आराम भी देना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ