NAFLD Treatment: नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) लिवर की एक क्रोनिक बीमारी है जो लिवर को डैमेज करने लगती है. इसे अगर समय रहते मैनेज ना किया जाए तो इससे लिवर सिरोसिस और कैंसर की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में NAFLD को मैनेज करना और कंट्रोल करना जरूरी होता है. स्वास्थ्य मंत्रालय के डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स की टीम ने गाइडलाइंस जारी कर बताया है कि नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज को कम करने के लिए किस तरह की डाइट लेनी चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – खर्राटे आते हैं, बार-बार टूटती है नींद तो यह स्लीप एपनिया का हो सकता है संकेत, डॉक्टर ने बताए क्या होते हैं लक्षण
कैसे मैनेज होगा नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर
एल्कोहल से परहेज – नॉन एल्कोहॉलिक या एल्कोहॉल के कारण होने वाले फैटी लिवर में पहली शर्त होती है कि एल्कोहल से पूरी तरह परहेज किया जाए.
टीकाकरण – हेपेटाइटिस बी वायरस के लिए मरीज को टीका लगाया जा सकता है.
रिस्क फैक्टर्स को कम करना – नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के मरीजों में कार्डियोवेस्कुलर रोगों का खतरा रहता है. ऐसे में हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरलिपिडेमिया जैसी दिक्कतों को मैनेज करने की कोशिश की जाती है.
क्या खाने पर कम हो सकता है NAFLD
- नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के मरीज को खासतौर से अपनी डाइट को बेहतर रखने की जरूरत होती है. ऐसे में बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी होता है. डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की पर्याप्त मात्रा ली जा सकती है.
- कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पूर्ण अनाज, दाल और सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा, कोशिश करनी चाहिए कि रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स जैसे वाइट ब्रेड, पेस्ट्रीज और शुगर सीरियल्स या शुगरी फूड्स से परहेज किया जाए.
- खान-पान में हेल्दी फैट्स को शामिल करना चाहिए. हेल्दी फैट्स में अनसैचुरेटेड फैट्स जैसे सूखे मेवे, बीज और घी लिए जा सकते हैं.
- सैचुरेटेड फैट्स जैसे लाल मीट, फुल फैट प्रोडक्ट्स और फ्राइड फूड्स से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा ट्रांस फैट्स जैसे प्रोसेस्ड फूड्स वगैरह नहीं लेने चाहिए.
- नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर में फाइबर का सेवन बढ़ाने पर फायदा मिल सकता है. इसके लिए पूर्ण अनाज, फल, सब्जियां और दाल ज्यादा खानी चाहिए.
हाइड्रेशन का रखें ख्याल – इस बात का ध्यान रहे कि आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिए.
पोर्शन कंट्रोल भी है जरूरी – खानपान में पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें. हेल्दी फूड्स को भी जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है. इसीलिए सीमित मात्रा में हेल्दी फूड्स खाएं.
यह भी पढ़ें – मुंह में कैंसर का पता कैसे चलता है? जानिए जीभ, होंठ या मसूड़ों पर कैसे नजर आते हैं Oral Cancer के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Health Ministry
First published on:
Know More: Editorial Guidelines