अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह रात में गहरी नींद में सो रहे होते हैं, तो अचानक उनके पैरों में ऐंठन (नस खिंचने) जैसी समस्या होने लगती है. यह स्थिति काफी परेशान करने वाली हो सकती है और नींद को खराब कर देती है. कई लोगों को लगता है कि ये समस्या आम है एकदम मामूली है, लेकिन ये होती क्यों है? शरीर में किस कमी के कारण होती है? इसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती है. अगर आपको भी ऐंठन की समस्या बार-बार परेशान कर रही है, तो जरूरी है कि आप इसके कारण और इससे कैसे राहत पा सकते हैं इसके बारे में जान लें.
यह भी पढ़ें: घर में रखें ये 7 मेडिकल डिवाइस, हर हेल्थ इमरजेंसी की लिए तैयार रहेंगे आप
क्यों होती है पैरों में ऐंठन?
NHS के अनुसार, लेग क्रैम्प यानी पैरों की मांसपेशियों में अचानक होने वाली तेज ऐंठन या खिंचाव है. इसमें मांसपेशियां कुछ समय के लिए सिकुड़ जाती हैं, जिससे तेज दर्द, जकड़न या असहजता महसूस हो सकती है. यह समस्या आमतौर पर कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनट तक रहती है और अक्सर रात में सोते समय या आराम करने के दौरान परेशान करती है. NHS के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में यह गंभीर समस्या नहीं होती और अपने आप ठीक हो जाती है. इसके लक्षणों के बारे में बात करें, तो घुटने के नीचे, पैर के पिछले हिस्से में दर्द. इसके अलावा पैरों या जांघों की मांसपेशियां में ऐंठन और ठीक होने के बाद भी, मांसपेशी में 24 घंटे तक दर्द या तकलीफ महसूस हो सकती है. हालांकि, अगर ये समस्या बार-बार परेशान कर रही है, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं.
रात में पैरों की ऐंठन से कैसे राहत पाएं?
NHS के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को सोते वक्त ऐंठन की समस्या परेशान करें, तो वह कुछ आसान उपायों को अपनाकर इस परेशानी से राहत पा सकता है. राहत पाने के लिए सबसे पहले बिस्तर छोड़ दें और सीधे खड़े हो जाए, क्योंकि दबाव बढ़ने पर क्रैम्प की समस्या कम हो सकती है. इसके अलावा रेगुलर स्ट्रेचिंग या ऐंठन की स्थिति में स्ट्रेचिंग करना भी अच्छा उपाय हो सकता है.
किन-किन कारणों से हो सकता है लेग क्रैम्प?
पैरों में ऐंठन कभी-कभी इन वजहों से हो सकती है:
- उम्र बढ़ना
- एक्सरसाइज के दौरान मांसपेशियों पर बहुत ज्यादा जोर पड़ना, जो गर्म या उमस भरे मौसम में और भी बुरा हो सकता है.
- प्रेग्नेंसी (आमतौर पर आखिरी स्टेज में)
- कुछ दवाएं – जैसे, कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाएं (स्टैटिन) या हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं के सेवन से.
- पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना (डिहाइड्रेशन)
- बहुत ज्यादा शराब पीने की वजह से लिवर की बीमारी
- इसके अलावा कुछ क्रैम्प बिना किसी कारण भी आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: तनाव होते ही क्यों फ्रिज की तरफ दौड़ते हैं आप? समझिए क्या है ‘इमोशनल ईटिंग’ और इसे रोकने के आसान तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
8 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
9 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
13 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
17 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines