Nimisha Sajayan Weight Loss: फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ (Babita Singh Reporting) आजकल खासा चर्चा में है और फिल्म के किरदारों को फैंस की वाहवाही भी खूब मिल रही है. खासकर एक्ट्रेस निमिषा सजयन को बबीता या बेबी सिंह के किरदार में बेहद पसंद किया जा रहा है. निमिषा के लिए यह रोल निभाना चैलेंजिंग रहा और उससे भी ज्यादा चैलेजिंग रहा 14 किलो वजन बढ़ाकर फिर से वजन कम करना. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें बेबी का किरदार निभाने के लिए अपना वजन 58 किलो से 72 किलो करना पड़ा था. निमिषा ने बताया उनके लिए वेट लॉस जर्नी कितनी मुश्किल भरी रही.
यह भी पढ़ें – ब्रेन स्ट्रोक के बाद आशिकी स्टार Rahul Roy ने बदल दी अपनी डाइट, 6 सालों से नहीं खाई ये चीजें, कहा बोलने में भी होती है दिक्कत
निमिषा ने बताया कैसे घटाया वजन
निमिषा ने पोस्ट में लिखा, “इस किरदार को निभाने के लिए लगभग 14 किलो वजन बढ़ाया (58 किलो से 72 किलो) और सचमुच आगे जो वेट लॉस जर्नी थी वो एकदम ही अलग कहानी रही. पहले 10 दिन सबसे ज्यादा मुश्किल थे… ठीक से नींद ना मिलना, क्रेजी मूड स्विंग्स होना, एग्जॉशन होना, फ्रस्ट्रेशन होना और बहुत सारे ऐसे मूमेंट्स जहां मुझे सच में लगा कि मैं यह नहीं कर पाउंगी. ऐसे कई दिन थे जहां मैं अपने ट्रेनर के सामने बैठकर रोते हुए कहती थी कि मैं अब यह और नहीं कर सकती.”
अपने ट्रेनर अली शिफास को अपनी वेट लॉस जर्नी का श्रेय देते हुए निमिषा ने लिखा, “अगर तुम नहीं होते तो शायद में हार मान जाती. तुम इस पूरी जर्नी में मेरा सबसे बड़ा सहारा रहे. जब मुझे एक्स्ट्रा पुश की जरूरत थी जब तुमने पुश किया, जब मैं हार मानना चाहती थी तब तुमने मुझे हौसला दिया और मुझे याद दिलाया कि प्रोसेस पर भरोसा करना जरूरी है. तुमने मुझे बुरे दिनों के लिए स्ट्रगल करने के लिए शर्मिंदा महसूस नहीं कराया. तुम बस हर दिन वहां थे. कितने ही दिन थे जब मैं फ्रस्ट्रेटेड होती थी, थकी होती थी और हार मानने के लिए तैयार रहती थी. लेकिन, किसी तरह तुम कोई ना कोई रास्ता ढूंढ ही लेते थे कि मैं अगले दिन वापस आउं और फिर से कोशिश करूं.
निमिषा ने इस बात का भी जिक्र किया कि वे अब वजन कम कर लेने के बाद जब पीछे मुड़कर देखती हैं तो उन्हें महसूस होता है कि यह जर्नी वजन घटाने की नहीं बल्कि संयम रखने की थी, प्रोसेस पर भरोसा करने की थी और सबसे जरूरी सही इंसान के साथ होने की थी.
जिम में हर दिन की एक्सरसाइज
निमिषा ने अपने इस इमोशनल पोस्ट में जिक्र किया कि वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी उनकी लिए कंसिस्टेंसी रही. हर दिन जिम जाकर एक्सरसाइज करने पर निमिषा को वजन कम करने में मदद मिली. बेसिक एक्सरसाइज के अलावा ट्रेडमिल पर देर तक वॉक करना भी निमिषा के काम आया.
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 hr agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
4 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
18 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
19 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
23 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines