क्या होता है नाइट फॉल या स्वप्नदोष? इसका आना सही या गलत, वो हर बात जो जानना है जरूरी

Nightfall Disease: सोने के टाइम अचानक ही वीर्यपात (Ejaculation) होने लगता है तो यह नाइट फॉल (स्वप्नदोष) की बीमारी हो सकती है, जानिए इसके बारे में बस कुछ…

how much sperm is released during nightfall,benefits of nightfall nightfall is good or bad,nightfall meaning in man,after how many days nightfall is normal how to stop nightfall permanently,at what age nightfall stops,nightfall causes

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Nightfall: स्वप्नदोष (Nightfall) से ज्यादातर पुरुष परेशान रहते हैं। यह एक प्रकार की सेक्सुअल प्रॉब्लम है। वहीं इस समस्याओं को दूर करने के लिए लोग न जानें क्या-क्या करते रहते हैं। अगर इसके बारे में जानकारी नहीं होती है तो इस बीमारी के कारण घातक स्तर पर मेंटल स्ट्रेस तक हो सकता है। इसलिए इस समस्या से जुड़ी हर जरूरी बात को पहले समझना चाहिए। उसके बाद इलाज कराना चाहिए।

नाइट फॉल होता क्या है?

विज्ञापन

नाइट फॉल (स्वप्नदोष) एक ऐसी परेशानी होती है, जिसमें किसी पुरुष का वीर्य (Semen) सोने के टाइम अचानक ही बाहर आने लगता है। वह चाहकर भी इसको नहीं रोक पाता है। जब तक उसकी नींद खुलती है, तब तक उसके कपड़े गीले हो जाते हैं। रिसर्च करने वाले लिखते हैं कि स्वप्नदोष दरअसल नींद में सपनों के जरिए ऑर्गेज्‍म प्राप्त करने का रास्ता होता है, जिसका अनुभव करने से वीर्यपात (Ejaculation) होता है।

स्वप्नदोष होता क्यों है?

नाइट फॉल (स्वप्नदोष) होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कई पुरुष सोने से पहले न्यूड फोटो-वीडियो या कुछ इंटीमेट चीजों को देखकर सोते हैं। इस कारण सपने में रंगीन चीजें आती हैं, तब नाइट फॉल हो जाता है और इसकी धीरे-धीरे आदत हो जाती है।

विज्ञापन

नाइट फॉल (स्वप्नदोष) की बीमारी केवल भारतीय सबकॉटिनेंट में ही देखने को नहीं मिलती है। इस बीमारी से ग्रस्त अधिकतर मरीज श्रीलंका, नेपाल, भूटान और पाकिस्तान में भी हैं।

विज्ञापन

इससे होने वाले नुकसान

नाइट फॉल होने से पुरुषों की आंख के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। इसके ज्यादा होने पर कमजोरी, तनाव की समस्या बनने लगती है। खासतौर पर, शादी के बाद की लाइफ के बारे में सोचकर अक्सर पुरुष परेशान होने लगते हैं। स्वप्नदोष ज्यादा होने के कारण शीघ्रपतन (Premature Ejaculation), नंपुसकता (Impotence) जैसी समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इसलिए अगर यह ज्यादा हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए।

विज्ञापन

नीम हकीम के चक्कर न लगाएं

नाइट फॉल (स्वप्नदोष) की परेशानी से ज्यादातर अविवाहित पुरुष परेशान रहते हैं। इसलिए वे नाइट फॉल के बारे में किसी से बात करने में कतराते हैं। इस चक्कर में किसी नीम-हकीम से भी संपर्क करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इस कारण कई बार जीवन खतरे में पड़ सकता है।

विज्ञापन

कैसे बचें?

  • हर दिन एक्सरसाइज करने की आदत डालें।
  • हेल्दी खाना खाएं।
  • सोने से पहले ऐसी कोई चीज न देखें, जिससे यह परेशानी होती है।
  • ढीले कपड़े पहनें।
  • रात के कपड़े साफ रखें।
  • पोर्न देखने की लत न लगाएं।

 कैसे करें दूर?

विज्ञापन

स्वप्नदोष दूर करने के लिए किसी अच्छे जानकार डॉक्टर, सेक्सोलॉजिस्ट (Sexologist), सायकाइट्रिस्ट (Psychiatrist) से मिलना चाहिए।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ