Night Skin Care: एक ग्लोइंग स्किन के लिए नाइट स्किन केयर बेहद जरूरी है। नाइट स्किन केयर से अलगी सुबह आपके चेहरे पर शानदार निखार लेकर आता है। ये न सिर्फ निखार लाता है बल्कि कई स्किन समस्याओं से आपको बचाता है, जिन लोगों के चेहरे पर मुंहासे, झाइयां और काले धब्बे हैं, वो नाइट स्किन का खास ख्याल रखें।
नाइट स्किन केयर रूटीन किसी को भी हेल्दी स्किन पाने में मदद कर सकता है। नीचे हम आपके लिए नाइट स्किन केयर के 4 जरूरी टिप्स लेकर आए हैं।
अभी पढ़ें – कमजोर आंखों वाले डाइट में शामिल करें ये फूड्स, तेजी से बढ़ेगी रोशनी, उतर सकता है चश्मा!
ग्लोइंग स्किन के लिए फॉलो करें ये नाइट स्किन केयर रूटीन (Skin Care At Night)
1. रात में सोने से पहले करें चेहरे की क्लींजिंग
फेस को साफ रखने के लिए रात में सबसे पहले चेहरे की क्लींजिंग करनी चाहिए। इससे फेस पर जमी गंदगी व सीबम (अतिरिक्त तेल) हटाया जा सके। जब ये गंदगी हटेगी तभी तभी स्किन प्रॉडक्ट्स को एब्जोर्व कर सकेगी। उदाहरण के लिए अगर आप ने कोई मेकअप लगाया था, तो ऑयल क्लींजर से चेहरा साफ कर सकती हैं, वरना वॉटर-बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
2. रात में सोने से पहले लें ये ट्रीटमेंट
जिन लोगों को चेहरे पर पिंपल, दाग-धब्बे या झुर्रियों जैसी स्किन प्रॉब्लमस हैं उन्हें क्लींजिंग के बाद चेहरे पर सीरम लगाना चाहिए। ये कई स्किन समस्याओं का बेहतर ट्रीटमेंट होता है. स्किन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक्ने, हाइपरपिग्मेंटेशन और एजिंग के लिए अलग-अलग सीरम आते हैं, इनके बारे में आप किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।
3. रात में सोने से पहले स्किन को दें हाइड्रेशन
अगर चेहरे पर चमक चाहिए तो स्किन का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप टोनर का यूज करें। ऐसा टोनर जो चेहरे को अतिरिक्त हाइड्रेशन प्रदान करता हो। इससे चेहरे की त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल भी कंट्रोल होता है। निमयित तौर पर ऐसा करने से चेहरा पूरी तरह क्लीन हो जाता है।
अभी पढ़ें – तेज गर्मी कर रही है परेशान? तो झटपट बनाकर पीएं ठंडी-ठंडी थाई आइस्ड टी, जानें रेसिपी
4. सोने से पहले स्किन पर लगाएं मॉश्चराइजर
रात में सोने से पहले हाइड्रेशन के बाद मॉश्चराइज करना भी बहुत जरूरी है, ताकि स्किन को मिला फायदा लॉक रह सके। इसके लिए आप नाइट में लाइट मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। आप हफ्ते में एक बार स्किन के मुताबिक किसी फेस पैक का भी उपयोग कर सकते हैं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines