Night Skin Care: ड्राई स्किन से परेशान लोगों को एक सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। ड्राई स्किन (Dry Skin) आपको परेशान कर सकती है। ड्राई स्किन के चलते आपको बार-बार क्रीम लगाने की जरूरत होती है। कई बार आपके होंठ सूखने लगते हैं और हाथ-पाओं पर सफेद निशान पड़ जाते हैं।
आपने देखा होगा कि ड्राई स्किन के चलते कई बार सफेद निशान भी चेहरे पर नजर आते हैं। जो रंगत और सुंदरता को बिगाड़ सकते हैं।ड्राई स्किन की समस्या से बचने के लिए आप नाइट स्किन केयर को फॉलो कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – हजारों सालों से घने-मजबूत बालों का राज है ये तेल, जानिए 5 गजब फायदे
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जो लोग ड्राई स्किन से परेशान हैं वो मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन अच्छे से अपनाती हैं तब भी आपको नाइट केयर रूटीन (Night Skin Care Routine) भी फॉलो करना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा को रात के समय प्रोपर हाइड्रेशन मिलेगा, जो उसे दिन में शायद नहीं मिल पाता। इतना ही नहीं रात के वक्त किया गया स्किन केयर रूटीन जल्द असर दिखाता है।
नीचे जानिए नाइट स्किन केयर रूटीन के जरूरी स्टेप्स (Night Skin Care)
नाइट स्किन केयर रूटीन का पहला स्टेप
नाइट स्किन केयर रूटीन के लिए सबसे पहला स्टेप्स मेकअप रिमूव करना होता है। इसके लिए माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास मेकअप रिमूवर नहीं है तो नारियल तेल (Coconut Oil) या एलोवेरा जैल से मेकअर छुड़ाया जा सकता है।
नाइट स्किन केयर रूटीन का दूसरा स्टेप
मेकअप हटाने के बाद आपको स्किन को साफ करना होगा। इसके लिए ड्राई स्किन (Dry Skin) के लिए आने वाले क्लेंजर या फेस वॉश का यूज करें। इससे चेहरे पर मौजूद किसी भी तरह की गंदगी हट जाएगी।
नाइट स्किन केयर रूटीन का तीसरा स्टेप
नाइट स्किन केयर रूटीन का तीसरा स्टेप बेहद जरूरी होता है। इस स्टेप में आपको फेस पर सीरम लगाना होगा। सीरम लगाने से आपकी त्वचा का मेजर कंसर्न यानी ड्राई स्किन की दिक्कत ठीक होगी। सीरम स्किन की सतह पर ही नहीं टिकता बल्कि स्किन इसे सोख भी लेती है। इससे दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
अभी पढ़ें – पाचन को बढ़िया करती है ये दाल, कोलेस्ट्रॉल भी रहेगा कंट्रोल, जानें 5 जबरदस्त लाभ
नाइट स्किन केयर रूटीन का लास्ट स्टेप्स मॉइश्चराइजर
नाइट स्किन केयर रूटीन के आखिर में आपको चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना है। आपके पास कोई हाइड्रेटिंग नाइट क्रीम (Night Cream) हो तो उसका यूज भी करें। ऐसा करने से चेहरे पर नमी बनी रहती है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आप जब भी क्लेंजर का इस्तेमाल करें या फिर चेहरे को स्क्रब करें तो मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines