रात में पैर में ऐंठन क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया किस खनिज की हो सकती है कमी

Muscle Cramps: रात को सोते समय पैर में होने वाली दर्दनाक ऐंठन के कारण चैन से सोना मुश्किल हो जाता है. यहां जानिए इसकी क्या वजह है और किस तरह राहत पाई जा सकती है. यहां बताए टिप्स आपके काम आएंगे.

Leg Cramps Causes

Midnight Leg Cramps Causes And Cures: रात में होने वाली पैर की ऐंठन की क्या वजह है, जानें यहां. Image Credit - AI

Leg Cramp Relief: अक्सर ही आपने महसूस किया होगा कि रात में सोते समय पैरों में अचानक से ऐंठन होने लगती है. यह ऐंठन एकदम से इतनी दर्दनाक महसूस होती है कि लगता है जान निकल जाएगी. रात में होने वाली इस ऐंठन (Muscle Cramps) के कारण पूरा शरीर अकड़ जाता है. लेकिन, इस ऐंठन की वजह क्या है? इंस्टाग्राम पर MD डॉ. स्नेहल अडसुले ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो कौन सा खनिज है जो पैरों की ऐंठन (Pair Ki Enthan) की वजह बनता है. आप भी परेशानी की जड़ तक जाकर ऐंठन की दिक्कत को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

रात में पैर में ऐंठन क्यों होती है | Why Do Leg Cramps Happen At Night

कैल्शियम की कमी – डॉ. स्नेहल का कहना है कि एक ऐसा खनिज है जिसकी कमी होने पर लोगों को लगता है कि हड्डियां कमजोर होने लगेंगी, लेकिन इस खनिज की कमी में हड्डियां कमजोर होने से ज्यादा पैरों में ऐंठन होने की दिक्कत आम होती है. यह खनिज है कैल्शियम. शरीर में कैल्शियम की कमी (Calcium Deficiency) होने पर मसल्स आपस में कोंट्रेक्ट करने लगती हैं जिससे पैर में ऐंठन होती है.

विज्ञापन

मैग्नीशियम और पौटेशियम की कमी – शरीर में अगर मैग्नीशियम और पौटेशियम जैसे खनिज की कमी हो तो उससे भी मांसपेशियों का संतुलन बिगड़ता है. इससे पैर में झटके और खिंचाव महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

पानी की कमी – पैर की ऐंठन की एक वजह पानी की कमी होना भी है. मांसपेशियों में पानी की कमी से हुए इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन से ऐसा हो सकता है.

ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत – अगर व्यक्ति ज्यादातर बैठा रहता है या बैठे रहने वाली नौकरी करता है तो मूवमेंट की कमी से पैरों तक ब्लड ठीक तरह से नहीं पहुंचता. ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन में आ रही दिक्कत पैरों की ऐंठन की वजह बनती है.

विज्ञापन

मांसपेशियों के थकने से – अगर जरूरत से ज्यादा व्यायाम किया जाए तो इससे मांसपेशियां थक जाती हैं. होता यह है कि इससे पैरों में ऐंठन महसूस होने लगती है.

पैर की ऐंठन में तुरंत क्या करें

विज्ञापन
  • पैर को स्ट्रेच करें, पैर सीधा करने की कोशिश करें.
  • पैर के पंजे को अपनी तरफ खींचें.
  • हाथों से पैरों को मलें. हल्की मालिश (Massage) से ऐंठन कम होती है.
  • हल्के गर्म तेल से पैर की मालिश की जा सकती है.
  • ठंडी या गर्म पानी की बोतल से पैर की सिंकाई करें.
  • जब ऐंठन हल्की कम हो तो वॉक करें, आराम मिलेगा.

पैर की ऐंठन रोकने के लिए क्या करें

  • पैर में ऐंठन ना हो इसके लिए खानपान में कैल्शियम से भरपूर फूड्स को शामिल करें.
  • मैग्नीशियम और पौटेशियम वाली डाइट लें.
  • पानी पीते रहें. इस बात का ध्यान रखें कि पानी की कमी ना हो.
  • सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग करके सोएं.
  • गर्म पानी में पैरों को डुबोकर रखने से पैरों की अच्छी सिंकाई हो जाती है.

यह भी पढ़ें –पकवान खाकर पेट हो जाता है खराब? अजवाइन को इस तरह खाएंगे तो नहीं बनेगी गैस

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ