बच्चे के जन्म के बाद शुरुआती महीनों में मां का दूध उसके लिए सबसे जरूरी आहार माना जाता है. इसमें बच्चे की जरूरत के मुताबिक, पोषक तत्वों के साथ ऐसे एंटीबॉडी होते हैं, जो उनकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन भी जन्म के पहले एक घंटे के अंदर स्तनपान शुरू करने और शुरुआती 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध देने की सलाह देता है. अगर आप भी नई मां बनी हैं और जानना चाहते हैं कि बच्चे के लिए ब्रेस्ट मिल्क इतना जरूरी क्यों है तो इसके फायदे समझना जरूरी है. एम्स के डॉक्टर रमेश अग्रवाल का कहना है कि मां का दूध बच्चे के शारीरिक विकास के साथ-साथ उसकी इम्युनिटी के लिए भी बेहद अहम भूमिका निभाता है.
इसे भी पढ़ें- Stage 4 Lung Cancer: फेफड़ों के कैंसर की स्टेज 4 में क्या होता है? ICMR ने बताया शरीर पर होने वाला डैमेज
बच्चे की इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करना
बच्चे की इम्यूटी पूरी तरह से तैयार नहीं होती. इसलिए मां के दूध को पिलाने की सलाह दी जाती है. इसमें मौजूद एंटीबॉडी बच्चे को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. WHO के मुताबिक, स्तनपान करने वाले बच्चों में डायरिया और निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है.
शुरुआती 6 महीने के लिए है जरूरी
मां के दूध में शुरुआती महीनों में बच्चे की जरूरत के हिसाब से पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसी वजह से WHO और UNICEF 6 महीने तक एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग की सलाह देते हैं. इसका मतलब है कि इस दौरान बच्चे को मां के दूध के अलावा पानी या दूसरी चीजें नहीं दी जा सकती हैं.
पेट और पाचन के लिए भी फायदेमंद
मां का दूध बच्चों के लिए आसानी से पचने वाला आहार है. स्तनपान कराने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल यानी पेट और आंत से जुड़े इंफेक्शन का खतरा कम होने से भी जुड़ा है. ब्रेस्ट मिल्क सिर्फ बच्चे का पेट भरने का काम नहीं करता, बल्कि उसके डेवलपमेंट के लिए भी जरूरी है.
6 महीने बाद क्या करें?
छह महीने की उम्र के बाद बच्चे की पोषण संबंधी जरूरतें बढ़ने लगती हैं. इसलिए इस समय पौष्टिक कॉम्प्लिमेंट्री फूड शुरू करने की सलाह दी जाती है. इसके साथ मां बच्चे को स्तनपान जारी रख सकती हैं. हालांकि, दो साल या उससे आगे तक, बच्चे और मां की इच्छानुसार, स्तनपान जारी रखने की सलाह देते हैं.
इसे भी पढ़ें- MRI Scan क्या होता है? शरीर की किन बीमारियों का पता लगाने में आता है काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
47 mins agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 hr agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
2 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
6 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
21 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines