New Year 2025: नए साल पर थाईलैंड घूमने का खास मौका, 1,00,000 से भी कम में होगी सैर

New Year 2025: क्रिसमस और न्यू ईयर के अवसर पर अक्सर लोग बाहर घूमने जाने का प्लान करते हैं। अगर आप भी इस साल विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं और बजट कम है, तो इस खबर को जरूर पढ़ें। यहां हम आपको 1,00,000 से कम के बजट में थाईलैंड घूमने का पूरा प्लान बता रहे हैं।

Thailand trip

photo credit-meta ai

New Year 2025: न्यू ईयर पर जाना चाहते हैं फॉरेन कंट्री, तो क्यों न थाईलैंड को एक्सप्लोर कर लिया जाए। थाईलैंड, अमूमन हर भारतीय का पसंदीदा स्पॉट है, जहां वे जाना चाहते हैं। अगर आप भी नए साल पर कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो थाईलैंड जा सकते हैं। हम आपको 1,00,000 से कम के बजट में थाईलैंड घूमने का मौका दे रहे हैं। इस रिपोर्ट में जानिए सबकुछ।

विज्ञापन

लो बजट में एक्सप्लोर करें थाईलैंड

अगर आप सिंगल हैं, तो 80,000 के बजट में आसानी से थाईलैंड घूम सकते हैं। भारत से थाईलैंड जाने के लिए फ्लाइट की टिकटें सस्ते दामों पर मिल जाती हैं। नई दिल्ली से थाईलैंड की टिकट प्रति व्यक्ति 27, 000 से शुरू हो रही हैं। वहीं, मुंबई से 23,000 और बेंगलुरू से 19,000 में थाईलैंड की टिकट मिल जाती है। वहीं, अगर 2 लोग साथ में सैर कर रहे हैं, तो 70,000 प्रति व्यक्ति बजट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटाया में होटल

आपको पटाया में 3,000 की शुरुआती रेंज में अच्छे और कम्फर्टेबल होटलों मिल जाएंगे। इन होटल की ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है। आप होटल बुकिंग के लिए मेक माय ट्रिप ऑनलाइन एप्लीकेशन का सहारा ले सकते हैं। न्यू ईयर पर इस साइट पर कई प्रकार के डिस्काउंट और ऑफर्स भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन

photo credit-meta ai

थाईलैंड ट्रिप के प्रमुख स्पॉट्स

विज्ञापन

बैंगकॉक- यहां के मंदिर, मार्केट और शानदार नाइटलाइफ एंजॉय कर सकते हैं।
पटाया- समुद्र के किनारे खूबसूरत बीच अपने मनोरंजन के लिए मशहूर हैं।
फुकेत- साफ पानी और सफेद रेतीले समुद्र तटों के किनारे मन को शांति मिलेगी।

थाईलैंड में खाने का खर्च

विज्ञापन

थाईलैंड अपने स्ट्रीटफूड्स के लिए भी मशहूर है। यहां कई स्थानीय रेस्टोरेंट हैं, जहां आप लोकल फूड्स कम प्राइज में खा सकते हैं। थाईलैंड में आप शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिनमें स्किनकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत बैग, जूते, कपड़ों से लेकर सनग्लासेस भी खरीद सकते हैं।

न्यू ईयर पर क्या खास?

विज्ञापन

नए साल के मौके पर यहां की सड़कों पर देर शाम से ही उत्साह और कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। लोग संगीत और नाच-गाना करते हैं, जो मनमोहक होता है। यहां आतिशबाजियां भी होती हैं। यहां लालटेन से संबंधित एक परंपरा भी फॉलो की जाती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ