हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अलर्ट! लौट आया कोरोना, नया वैरिएंट XEC और भी खतरनाक, ऐसे पहचानें शुरुआती लक्षण

Covid 19 XEC Variant: दुनियाभर में कोविड के नए वैरिएंट XEC तेजी से फैल रहा है। डेनमार्क, जर्मनी, यूके और नीदरलैंड जैसे देशों में इसके सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। चलिए समझते हैं नए वेरिएंट और इसके लक्षणों को।

विज्ञापन
Covid XEC

Covid 19 XEC Variant: कोरोना का नया वैरिएंट दुनिया में तेजी से फैल रहा है। इस नए वैरिएंट को लेकर कहा जा रहा है कि सर्दियों तक यह एक गंभीर रूप ले सकता है। यह कोविड का एक प्रमुख स्ट्रेन हो सकता है। इस वैरिएंट का पहला मामला जर्मनी में जून के महीने में मिला था। यह वैरिएंट “KS.1.1 और KP.3.3” वेरिएंट का एक सबवैरिएंट हो सकता है। चलिए जानते हैं इस नए वैरिएंट के बारे में सबकुछ।

क्या है कोविड XEC वैरिएंट?

यह वैरिएंट “KS.1.1 और KP.3.3” वेरिएंट का एक सबवैरिएंट है, जिसके इस साल सर्दियों तक तेजी से फैलने का अनुमान लगाया जा रहा है। यह स्ट्रेन दुनिया के बड़े हिस्सों में फैल सकता है। इस वैरिएंट को FLuQE वैरिएंट के उपवैरिएंट KP.3.1.1 या deFLuQE वैरिएंट, दोनों प्रकार के वैरिएंट के समान माना जा रहा है, जिसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। यह वैरिएंट आगे चलकर भयावह रूप ले सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- क्या होता है Dead Butt Syndrome? बैठने से जुड़ी ये समस्या कितनी खतरनाक? जानिए सब कुछ

विज्ञापन

कहां है इसका ज्यादा खतरा?

यह वैरिएंट फिलहाल, विदेशों में ही फैला हुआ है। इसके अलावा XEC वैरिएंट ने अभी तक किसी देश में खौफनाक रूप नहीं लिया है, जिससे इसे अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के वैरिएंट अनुपात डेटा ट्रैकर पर शामिल किया जा सके। भारत में फिलहाल इस वैरिएंट को लेकर कोई संदिग्ध या पुष्टि नहीं हुई है।

कोविड XEC के लक्षण

XEC के लक्षण ओमिक्रॉन वैरिएंट से काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। यह वैरिएंट एक प्रकार से ओमिक्रोन के वंशज वैरिएंट का ही स्वरूप हो सकता है। इसलिए इसमें इंसान को ऐसे लक्षण दिखते हैं:

विज्ञापन
  • बुखार
  • खांसी
  • भूख न लगना
  • शरीर में दर्द
  • कोई खुशबू या गंध महसूस न होना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • नाक बहना
  • मतली-उल्टी और दस्त

इसके लक्षण शरीर में 1 से 14 दिनों के बीच कभी भी नजर आ सकते हैं।

क्या वैक्सीन इस वैरिएंट से बचा सकता है?

हालांकि, नया वैरिएंट ओमिक्रॉन जैसा ही है। गंभीर हालातों में मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाना ही पड़ेगा। मगर विशेषज्ञों के अनुसार टीका लगवाना सभी के लिए जरूरी है, क्योंकि वैक्सीन काफी हद तक इस वैरिएंट के प्रभाव को कम कर सकती है। इसलिए सभी लोगों को टीके और बूस्टर शॉट दोनों लेने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Heart Attack के 5 संकेत पहले से करते हैं अलर्ट, एक्सपर्ट का खुलासा-वक्त पर संभल जाओ

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola