Dinner Mistakes: हम लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बेकार हो है कि खाने पीने का सही वक्त पता ही नहीं. हालांकि, अच्छा खाना बॉडी को एनर्जी देने का काम करता है, लेकिन दिन की थकान के बाद रात का खाना शरीर को जरूरी पोषण देने का काम करता है. इसलिए एक्सपर्ट अच्छे और हल्के खाने की सलाह देते हैं. वहीं, डॉक्टर शालिनी का कहना है कि अगर डिनर के तुरंत बाद कुछ गलत आदतें अपनाई जाएं तो यही पौष्टिक भोजन शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. रात के खाने के बाद की गई कुछ आम गलतियां पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं, एसिडिटी, ब्लोटिंग, वजन बढ़ने और नींद की समस्या का कारण बन सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं डिनर के बाद किन 5 गलतियों से बचना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- Healthy Heart: दिल को हेल्दी कैसे रखें? ये 5 चीजें आएंगी आपके बहुत काम
खाना खाते ही तुरंत सो जाना
कई लोग देर रात खाना खाते ही बिस्तर पर लेट जाते हैं. यह आदत पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देती है और एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन व अपच जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है. बेहतर होगा कि डिनर और सोने के बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतर रखें.
तुरंत चाय या कॉफी पीना
डिनर के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से इनमें मौजूद कैफीन और टैनिन भोजन से आयरन जैसे पोषक तत्वों को इफेक्ट कर सकते हैं. साथ ही, कैफीन नींद की गुणवत्ता भी खराब कर सकता है.
भारी एक्सरसाइज करना
कुछ लोगों को लगता है कि खाना खाने के तुरंत बाद वर्कआउट करने से कैलोरी जल्दी बर्न होगी, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. इससे पेट में दर्द, ऐंठन और पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. अगर टहलना चाहें तो 15 मिनट की हल्की वॉक करें.
ज्यादा मीठा या ठंडे चीजें खाना
डिनर के बाद मिठाई, आइसक्रीम या शुगर वाले ड्रिंक्स लेने से शरीर में ज्यादा कैलोरी और शुगर पहुंचती है. यह ब्लड शुगर बढ़ाने के साथ-साथ वजन बढ़ने का जोखिम भी बढ़ा सकता है.
तुरंत धूम्रपान या शराब का सेवन
खाना खाने के बाद सिगरेट या शराब का सेवन पाचन तंत्र और लिवर पर ज्यादा दबाव डाल सकता है. लंबे समय तक यह आदत गैस, एसिडिटी और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है.
डिनर के बाद क्या करें?
खाना खाने के बाद आपको हल्की वॉक करनी चाहिए. खाने के थोड़ी देर बाद पानी पिएं, लेकिन एक साथ बहुत ज्यादा नहीं. इसके बाद, सोने से पहले शरीर को आराम दें और स्क्रीन टाइम कम रखें. रोजाना एक ही समय पर डिनर करने की आदत बनाएं.
इसे भी पढ़ें- स्टेज 1 फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हैं? जानिए खांसी और सांस फूलने समेत सभी संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
3 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines