Liver Damage Symptom on Tongue: जीभ हमारे शरीर का एक ऐसा जरूरी अंग होता है जिसके बिना हम किसी भी खाने का स्वाद नहीं ले पाते हैं. जब भी हम बीमार होते हैं उस समय हमारी जीभ बिल्कुल फीकी और बेस्वाद हो जाती है. कभी-कभी जब हमें बुखार होने वाला होता है जीभ पर गर्माहट और सूजन महसूस होने लगती है जो इस बात का इशारा देती है कि आपकी तबीयत बिगड़ने वाली है. मगर कई बार हमारी जीभ पर हमें कुछ ऐसे लक्षण भी दिखने लगते हैं जो खतरनाक बीमारी के हो सकते हैं. डॉक्टर उपासना वोहरा बताती हैं कि जीभ से लिवर की सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है.
जीभ पर दिखते हैं ये संकेत। Tongue Symptoms
आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा ने बताया है कि अगर किसी की जीभ अचानक से मोटी हो जाती है और उसमें बड़े, लंबे-लंबे क्रैक्स दिखाई देने लगते हैं तो यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है.
ये भी पढ़ें-किस विटामिन की कमी से आता है ज्यादा गुस्सा और चिड़चिड़ापन? जानिए कैसे बढ़ेगा Vitamin का लेवल
यह क्रैक्स ऐसे होते हैं जैसे कि आपकी जीभ पर कोई कट लग गए हों, मगर उनमें दर्द नहीं होता है. जीभ में सूजन भी ऐसी हो जाती है कि कई बार आपको खाना निगलने में भी दिक्कत आती है.
जीभ पर मसाला चुभने लगता है. जब जीभ पर ऐसे Cracks बढ़ जाते हैं तो कई बार पानी से लेकर तीखे मसाले चुभने लगते हैं और आपके मुंह से पानी निकलने लगता है.
लिवर की बीमारी का इशारा
एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर किसी की भी जीभ में ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें तुरंत अपने लिवर की जांच करवानी चाहिए. अगर लिवर में फैट बढ़ जाता है तो सबसे पहले मुंह के अंदर ऐसे संकेत दिखाई देते हैं. फैटी लिवर के अलावा, लिवर सिरोसिस और संक्रमण में भी जीभ पर ऐसे बदलाव दिखते हैं.
लिवर की दिक्कत दूर करने का नुस्खा। Remedy for Healthy Liver
डॉक्टर उपासना वोहरा बताती हैं कि जिनकी भी जीभ में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं या जिनके लिवर में कोई बीमारी पता लगी है, उन्हें नियमित रूप से कच्ची मूली और उसके पत्तों का सेवन करना चाहिए. आप मूली के पत्तों का जूस पी सकते हैं.
ये भी पढ़ें-रोज खाएं लहसुन की 2 कलियां… कभी नहीं पड़ेंगी बीमार, डॉक्टर ने बताया कब और कैसे खाना सही
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
2 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
8 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
23 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines