रोज खाएं लहसुन की 2 कलियां… कभी नहीं पड़ेंगी बीमार, डॉक्टर ने बताया कब और कैसे खाना सही

Garlic Khane Ke Fayde: रोजाना लहसुन खाने से हमारे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. यह एक औषधीय गुणों से भरपूर फूड है जिसे खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम हो सकता है. मशहूर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि अगर उनके बताए तरीके से इस समय लहसुन खाया जाए तो आप कभी बीमार नहीं होंगे.

source-lehsun

Garlic Khane Ke Fayde: लहसुन एक आम सब्जी है जो हर भारतीय रसोई में मौजूद होती है. इसे सब्जी में मिलाया जाता है ताकि व्यंजन का स्वाद बढ़ सके. इससे ग्रेवी के लिए इस्तेमाल किया जाता है मगर क्या आप जानते हैं लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है? इसमें विटामिन B6, विटामिन C, मैंगनीज, सेलेनियम और फाइबर होता है. यह हमारी सेहत के लिए बड़े ही लाभकारी होते हैं. दिल्ली के मशहूर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर तरंग कृष्ण बताते हैं कि खाली पेट लहसुन खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.

विज्ञापन

क्यों खाना चाहिए रोज लहसुन?

डॉक्टर तरंग कृष्ण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहते हैं कि लहसुन में इतनी ताकत है कि वह आपकी इम्यूनिटी को बिना किसी दवा के मजबूत कर सकता है. लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में भी मदद करता है, जिससे दिल के रोगों से बचा जा सकता है. वह कहते हैं कि लहसुन किसी दवा से कम नहीं है, इसे स्वाद के साथ-साथ आप दवाई समझकर भी रोज खाएं ताकि आप कभी बीमार न पड़े.

विज्ञापन

लहसुन खाने के फायदे। Benefits Of Garlic

इम्यूनिटी बढ़ाएं- रोजाना 2 से 3 कलियां कच्चे लहसुन की खाने से हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है.

कोलेस्ट्रॉल कम करें- लहसुन को नियमित रूप से खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है. इससे आपकी हार्ट हेल्थ भी सही रहती है.

विज्ञापन

वेट लॉस- लहसुन में कई ऐसे तत्व होते हैं जो फैट बर्निंग का काम करते हैं. इससे हमारा मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है. इसलिए, लहसुन खाना चाहिए.

पाचन सुधारें- अगर किसी को कब्ज, अपच या गैस की समस्या होती है तो उन्हें प्रतिदिन लहसुन खाना चाहिए.

विज्ञापन

लहसुन कब और कैसे खाएं?

लहसुन आपको रोजाना सुबह खाली पेट खाना चाहिए. आप 2 से 3 कच्ची लहसुन की कलियां लें और उन्हें छीलकर खाएं. इसके ऊपर आप 1 गिलास गुनगुना पानी पी सकते हैं. वहीं, जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल कम करना है उन्हें लहसुन को शहद में डुबोकर खाना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ