Uric Acid Remedies: यूरिक एसिड एक प्रकार का वेस्ट पदार्थ होता है जो प्यूरिन के अतिरिक्त सेवन से बढ़ता है. यूरिक एसिड बढ़ने पर किडनी इसे सही तरह से फिल्टर नहीं कर पाती है और यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैलने लगते हैं. ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे (Uric Acid Home Remedies) आजमाए जा सकते हैं. ऐसे ही एक फायदेमंद पत्ते हैं जो यूरिक एसिड कम करने में असरदार होते हैं. ये पत्ते हैं नीम के पत्ते. आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर नीम के पत्तों (Neem Leaves) में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं और एंटीडिटॉक्सिफाइंग गुण भी होते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह नीम का सेवन करने पर यूरिक एसिड कम होने लगता है.
यूरिक एसिड कम करने के लिए नीम के पत्ते
नीम के पत्तों में मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट्स गुण फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं. इससे सूजन कम होने में भी मदद मिलती है. नीम शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे यूरिक एसिड शरीर से साफ होकर निकल जाता है. नीम किडनी को भी फायदा देता है.
कैसे करें नीम का सेवन – यूरिक एसिड को कम करने के लिए नीम का जूस पिया जा सकता है. नीम के जूस के अलावा नीम की चाय पी जा सकती है. नीम की पत्तियां चबाने पर भी फायदा मिलता है.
ये नुस्खे भी हैं फायदेमंद
- बेल के पत्ते भी आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद कहे जाते हैं. इन पत्तों से शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन भी अच्छा रहता है. इससे शरीर से गंदे टॉक्सिंस बाहर निकल आते हैं.
- गिलोय के पत्ते इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद है. गिलोय से इंफ्लेमेशन कम होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने में मदद मिलती है.
- करी पत्ते (Curry Leaves) भी यूरिक एसिड कम करने में असरदार होते हैं. इन पत्तों से पाचन अच्छा होता है और शरीर डिटॉक्स होने लगता है. किडनी की सेहत अच्छी रखने में भी करी पत्तों का असर दिखता है.
- हल्के गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने पर यूरिक एसिड कम होने में असर दिखता है.
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह भिगोए हुए चने खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कैसा प्रभाव डालता है Soaked Chana
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
10 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
11 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
15 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
16 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
18 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
20 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines