Neck Pain Treatment: अगर आपको भी सुबह उठते ही फोन देखने की आदत है तो इसे तुरंत बदल दीजिए। इससे न सिर्फ आंखों पर असर पड़ता है बल्कि गर्दन में दर्द और अकड़न की समस्या भी बढ़ जाती है। अगर समय रहते इस समस्या का इलाज न किया जाए तो धीरे-धीरे ये हमारी रीढ़ की हड्डी को भी प्रभावित कर सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट रेणु रखेजा के मुताबिक, जो लोग पूरे दिन अपने सिर को झुकाकर एक ही पोजिशन में काम करते हैं उनकी गर्दन की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं।
लैपटॉप और मोबाइल देखने के नुकसान
एक्सपर्ट के मुताबिक, सुबह-सुबह फोन देखने से आंखों की सेहत कमजोर होती है। इसके साथ-साथ जो लोग पूरे दिन घंटों तक अपनी गर्दन को नीचे झुकाकर लैपटॉप और कंप्यूटरों पर काम करते हैं तो उनकी आंखे ही नहीं गर्दन और रीढ़ की हड्डियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें- क्या ज्यादा पसीना आने वाले लोगों को कम नमक खाना चाहिए? डॉक्टर इस पर क्या सलाह देते हैं?
कुछ अन्य समस्याएं
कमजोर आंखें- अगर हम बिना ब्रेक लिए फोन और लैपटॉप की स्क्रीन पर देखते रहेंगे तो इससे आंखों की मसल्स कमजोर होने लगती हैं और सिकुड़ने लगती है। इससे देखने में भी दिक्कत होती है और आंखों में दर्द भी होता है।
सिर दर्द- हर समय सेम पोजिशन में बैठकर काम करने से सिर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है क्योंकि गर्दन में झुकाव होने से सिर का ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है।
कंधों में दर्द- एक जगह बैठे-बैठे काम करने से कंधों और कमर का दर्द भी बढ़ जाता है। ये गर्दन में भी दर्द का कारण बनती है।
कैसे दूर होगी दिक्कत?
स्ट्रेचिंग- रोजाना अपने शरीर को स्ट्रेच करें। इससे बॉडी की अकड़न दूर होती है और मांसपेशियां खुलती है। सीटिंग जॉब्स वालों को अपनी सीट पर बैठे-बैठे हर 1 घंटे 4-5 मिनट हाथों और गर्दन को स्ट्रेच करना चाहिए। इससे दर्द ज्यादा नहीं बढ़ेगा।
बैग टांगने का तरीका- अपने बैग को कभी भी एक कंधे पर न टांगे। इसे दोनों कंधों पर बारी-बारी से टांगे ताकि एक तरह दर्द न हो।
कैल्शियम डाइट- अगर आपको दूध से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है तो डाइट में डेयरी फूड्स को शामिल करें। ये हड्डियों को पोषण प्रदान करती है और दर्द से बचाती है।
विटामिन-डी- इसके लिए आपको रोजाना धूप में बैठना चाहिए। धूप की मदद से शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन-डी मिलता है। ये हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी तत्व होता है।
ये भी पढ़ें-Lemon Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने दी ये वॉर्निंग्स
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
4 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
7 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
7 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
9 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
10 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines