Neck Cancer Risk Factors: सिर और गर्दन का कैंसर वह कैंसर है जो आमतौर पर स्क्वैमस कोशिकाओं से शुरू होता है जो सिर और गर्दन के म्यूकोसल सर्फेस को ढकती हैं. ये कोशिकाएं मुंह, गले और स्वरयंत्र के अंदर पाई जाती हैं. इन कैंसर को सिर और गर्दन के स्क्वैमस सेल कार्सिनोमास कहा जाता है. यह कैंसर लार ग्रंथियों, साइनस, मांसपेशियों या सिर और गर्दन की नसों से शुरू हो सकते हैं. गर्दन की कैंसर के चपेट में आने पर इसके लक्षण आम लक्षणों जैसे लग सकते हैं. ऐसे में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें खासतौर से गर्दन के कैंसर के रिस्क फैक्टर्स और लक्षणों (Neck Cancer Symptoms) के बारे में पता होना जरूरी है. फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और यूनिट हेड, हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह से जानिए गर्दन के कैंसर का खतरा किन लोगों को ज्यादा होता है.
यह भी पढ़ें – मुंह के कैंसर में ये 2 लक्षण आ सकते हैं नजर, फोर्टिस अस्पताल के सर्जन ने कहा कभी ना करें इग्नोर
गर्दन के कैंसर का खतरा किसे ज्यादा होता है
- तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, बीड़ी/सिगरेट और शराब का सेवन करने वालों में जोखिम अधिक होता है.
- HPV संक्रमण -विशेषकर कुछ प्रकार के गले के कैंसर में, एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है.
गर्दन के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं
नैशनल कैंसर इंस्टिट्यूट, यूएस के अनुसार गर्दन का कैंसर होने पर ये लक्षण दिख सकते हैं –
सिर और गर्दन के कैंसर के लक्षणों में गर्दन में गांठ, मुंह या गले में ऐसा घाव शामिल हो सकता है जो ठीक नहीं होता और उसमें दर्द भी हो सकता है. इसके अलावा, गले में खराश हो सकती है,निगलने में कठिनाई और आवाज में बदलाव या भारीपन भी इसके लक्षण हो सकते हैं.
ये लक्षण कम गंभीर स्थितियों या आम दिक्कतों में भी दिख सकते हैं. लेकिन, इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है.
कैंसर की सेल्स अगर इन जगहों पर हैं तो लक्षण ऐसे दिख सकते हैं –
मुंह या ओरल कैविटी – मसूड़ों, जीभ या मुंह की अंदरूनी परत पर सफेद या लाल निशान, जबड़े में ऐसी गांठ या सूजन जिससे डेंचर या नकली दांत ठीक तरह से फिट ना हों या असहज महसूस हों, मुंह में असामान्य खून बहना या दर्द होना.
गले में लक्षण – निगलने समय दर्द होना. गर्दन या गले में ऐसा दर्द होना जो ठीक ना हो, कान में दर्द होना या घंटी बजने जैसी आवाज आना, सुनने में दिक्कत आना.
आवाज की नली – सांस लेने या बोलने में परेशानी होना, निगलते समय दर्द होना या कान में दर्द होना.
नाक के आस-पास साइनस या नाक के अंदर – साइनस की समस्या जिसमें नाक बंद रहे और ठीक ना हो, लंबे समय तक रहने वाला साइनस का संक्रमण जो एंटीबायोटिक दवाओं से ठीक ना हो, नाक से खून आना, बार-बार सिरदर्द होना, आंखों में सूजन या आंखों से जुड़ी कोई परेशानी होना, ऊपरी दांतों में दर्द होना, डेंचर से जुड़ी समस्याएं होना.
लार ग्रंथियां – ठुड्डी के नीचे या जबड़े की हड्डी के आस-पास सूजन होना, चेहरे की मांसपेशियों में सुन्नपन महसूस होना या लकवा होना, या फिर चेहरे, ठुड्डी या गर्दन में ऐसा दर्द होना जो ठीक ना हो.
यह भी पढ़ें – Stage 4 Lung Cancer: फेफड़ों के कैंसर की स्टेज 4 में क्या होता है? ICMR ने बताया शरीर पर होने वाला डैमेज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
12 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
16 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
18 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - NIH
First published on:
Know More: Editorial Guidelines