Navratri Fast In Diabetes: नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त मातारानी की भक्ति में लीन होते हैं. हिंदू धर्म में इस व्रत की अत्यधिक मान्यता है और इसीलिए भक्त मां के नौ रूपों के लिए पहले और आखिरी या फिर पूरे नौ दिन उपवास रखते हैं. लेकिन, डायबिटीज के मरीज (Diabetes Patients) आम लोगों की तरह उपवास नहीं कर सकते हैं बल्कि उन्हें उपवास के दौरान कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखना पड़ता है जिससे कि उनका ब्लड शुगर लेवल स्टेबल रहे. सबसे पहले डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए कि वे व्रत रख सकते हैं या नहीं. अगर डॉक्टर हां कह देते हैं तो उसके बाद जरूरी सावधानियां बरतते हुए ही उपवास करें. यहां ऐसी ही 5 जरूरी बातों का जिक्र किया जा रहा है जो डायबिटीज के मरीजों को व्रत के दौरान ध्यान में रखनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? | White Hair Causes
डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में ध्यान रखें ये बातें
खानपान का सही चुनाव है जरूरी
इस बात का ध्यान रखें कि आप व्रत के दौरान तला-हुआ या मसालेदार खाना खाने से परहेज करें. साबुदाना वड़ा या आलू के चिप्स शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं. इनके बजाय लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड जैसे कुट्टू का आटा या सिंघाड़े का आटा खाएं. ये एनर्जी को धीरे-धीरे रिलीज करते हैं. खाने में फाइबर का भी ध्यान रखें, फल खाएं और सलाद लें. प्रोटीन के लिए मखाना, पनीर और दही का सेवन कर सकते हैं.
हाइड्रेशन बनाए रखें
शरीर में पानी की कमी ना हो इस बात का ध्यान रखें. व्रत के दौरान दिनभर में पानी पीते रहें, नींबू पानी या नारियल पानी या छाछ पीते रहें.
शुगर की जांच करते रहें
इस बात का ध्यान रखें कि आप अपना ब्लड शुगर लेवल बीच-बीच में चेक करते रहें. अगर शुगर कम हो जाए या बहुत ज्यादा हो जाए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.
मील्स का प्लान बनाकर रखें
डायबिटीज के मरीजों को इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि वे जब जो चाहा वो उठाकर नहीं खा सकते हैं. व्रत से पहले ही अपना मील प्रेप कर लें. लिस्ट बनाकर रखें कि आपको क्या खाना है क्या नहीं. इससे ब्लड शुगर बेहतर तरह से मैनेज करने में मदद मिलती है.
इन संकेतों को नजरअंदाज ना करें
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह ध्यान में रखना जरूरी है कि उनका ब्लड शुगर लेवल बहुत कम या ज्यादा ना हो जाए. ऐसे में अगर बहुत ज्यादा पसीना आने लगे, धकधकी बढ़ जाए, चक्कर आएं या फिर धुंधला दिखने लगे तो ये ब्लड शुगर लेवल्स बिगड़ने का संकेत हो सकता है. इन्हें इग्नोर ना करें.
डायबिटीज के मरीज व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं
- भीगे सूखे मेवे
- चिया सीड्स और दही
- राजगीर या अमरनाथ की खिचड़ी
- कुट्टू का चीला
- समक के चावल से बना पुलाव
- भुनी मूंगफली
- फल
- शकरकंदी.
यह भी पढ़ें – फैटी लिवर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने कहा फैट को साफ कर देंगे ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 hr agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
2 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
21 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
22 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
22 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines