Navratri 2024: त्यौहारों का मौसम आ गया है। यह साल का वह समय है जब लोग मिठाइयां, तला-भुना और मसालेदार खाना लगातार खाते हैं। इसका कारण है कि इन दिनों देश के हर इलाके में त्यौहारों की धूम है, हर जगह आपको मेला या दुर्गा पूजा का पंडाल लगा हुआ मिल जाएगा। इन उत्सवों में तरह-तरह का खाना मिलता है, जिसे देख ज़बान पर कंट्रोल रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई लोग नवरात्रि के लिए उपवास रखते हैं और पूजा करने के बाद, उपवास में खाए जाने वाले व्यंजनों का आनंद लेते हैं। यह व्यंजन सेहतमंद होते हैं लेकिन सही से पकाए जाएं तो, हमारे घरों में कुट्टू के आटे को तेल में छानकर पकौड़ियां या पूड़ियां बनाई जाती हैं, जिनका स्वाद बढ़िया होता है लेकिन फ्राइड होने के चलते ये सेहत के लिए हानिकारक बन जाती हैं। हालांकि, त्यौहार की मौज-मस्ती में हमें कभी भी सेहत को पीछे नहीं छोड़ना चाहिए। चलिए आपको त्यौहारों के बाद शरीर को आराम दिलाने के लिए डिटॉक्स टिप्स देते हैं।
Festive सीजन के बाद ऐसे करें बॉडी डिटॉक्स
1. हाइड्रेशन
त्यौहारों के बाद शरीर को हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उत्सवों में खाया हुआ खाना बॉडी में टॉक्सिन्स भर देता है। इसलिए, पानी पीने की मात्रा बढ़ा लें। एक दिन में लगभग 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। शरीर से बैड टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करने का काम पानी से ही होता है।
ये भी पढ़ें- Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे
2. पोषण खाएं
इस टर्म का मतलब है कि त्यौहारी व्यंजनों से बाहर निकलकर अब शरीर को स्वस्थ रखने की बारी आ गई है। इसलिए अपनी डाइट में फल, पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक और ब्रोकली को शामिल करें। साबुत अनाज खाएं।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
3. चीनी से दूरी
त्यौहारों में मीठा खाने की कोई सीमा नहीं होती है। चीनी सेहत के लिए कितनी हानिकारक है, ये बताने की जरूरत नहीं है। उपवास, त्यौहार, इन सबके बाद अब कुछ दिनों के लिए चीनीयुक्त चीजों से दूरी बना लें। इसके साथ-साथ प्रोसेस्ड फूड्स को भी खाने से परहेज करें।
4. फाइबर का इनटेक बढाएं
खाने में फाइबर शामिल करें। ओट्स, चिया सीड्स, बीज और दालों को जोड़ें। इनके सेवन से पाचन दुरुस्त होगा और शरीर डिटॉक्स होगा।
5. आराम और योग भी फायदेमंद
त्यौहारों की थकान को दूर करने के लिए शरीर को भी थोड़ा समय देना होगा। इसके लिए आपको पर्याप्त नींद और आराम करने की जरूरत है। इसके साथ-साथ योग और मेडिटेशन के जरिए आपको मेंटल पीस भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें- आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
3 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
21 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines