---विज्ञापन---

पेशाब में जलन और दर्द क्यों होता है? जानिए क्या हो सकता है इसका कारण

क्या आपको भी पेशाब करते वक्त दर्द या किसी तरह का जलन महसूस होता है? इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे. आइए जानते हैं अच्छे से…

---विज्ञापन---

Peshab Karte Waqt Jalan Ya Dard Hona: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि वह जब पेशाब करते हैं तो उन्हें कई बार दर्द या फिर तेज जलन का एहसास होता है. इससे न सिर्फ दिल में एक डर बैठ जाता है, बल्कि दिमाग में तरह-तरह के गलत ख्याल आने लगते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इस जलन और दर्द के कई वजहें हो सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको अच्छे और आसान शब्दों में इस स्टोरी में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: पेशाब की थैली में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं? यहां जानिए मूत्राशय कैंसर का कैसे पता चलता है

---विज्ञापन---

क्यों होता है पेशाब करते वक्त जलन या दर्द

पेशाब करते वक्त जलन या दर्द होने का कोई एक कारण नहीं होता, बल्कि इसके अनेक कारण होते हैं, इनमें मूत्रमार्ग में संक्रमण (UTI), किसी दवा के सेवन के कारण (जैसे कीमोथेरेपी की दवा), ओवरी में सिस्‍ट या गुर्दे में पथरी, योनि में संक्रमण, किसी केमिकल, यौन रूप से संक्रामित संक्रमण, पेल्विक हिस्‍से में रेडिएशन थेरेपी लेने, यूरीनरी कैथेटर आदि हो सकते हैं.

घर में कैसे पाएं राहत

---विज्ञापन---

कई बार पानी की कमी और प्रोस्टेट ग्रंथि में संक्रमण के कारण पेशाब करते वक्त इस तरह की समस्या हो सकती है. लेकिन कुछ घरेलु नुस्खों की मदद से डिस्यूरिया (Dysuria) से राहत पाया जा सकता है. इसमें:

  • एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़ लें और एक चम्मच शहद मिक्स करके रोज सुबह खाली पेट पिएं.
  • सेब का सिरका भी आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए आप दिन में दो बार एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद डालकर पी लें. दोनों के गुण आपको राहत दे सकते हैं.
  • पानी की कमी से भी इस तरह की दिक्कत हो सकती है, इसलिए दिनभर में नियमित रूप से खूब पानी पीएं. इससे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और विषाक्त पदार्थ अपने आप निकल जाते हैं.

इन सबके अलावा और सबसे जरूरी है कि आप इस समस्या को लेकर डॉक्टर से सलाह लें और उनके द्वारा बताए गए टेस्ट को करवा लें. दिमाग में तरह-तरह का गलत ख्याल न सिर्फ डर पैदा करता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर डालता है. अच्छी डाइट से आप इन समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन सी चीज खाने से हाइट जल्दी बढ़ती है? यहां जानिए क्या खाने पर लंबे हो सकते हैं आप

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 21, 2026 08:35 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola