Pet Saaf Karne Ke Gharelu Nuskhe: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी पेट पूरी तरह साफ नहीं होता? पेट साफ न होने की वजह से दिनभर भारीपन, गैस, सिरदर्द या चिड़चिड़ापन महसूस होता है? कई लोगों के साथ यह भी होता है कि घर से निकलते समय पेट पूरी तरह साफ नहीं होता और फिर ऑफिस जाते वक्त या मेट्रो-बस में अचानक तेज शौच का दबाव महसूस होने लगता है, जिससे असहज स्थिति पैदा हो जाती है.
पेट ठीक से साफ न होने पर शरीर में सुस्ती आ सकती है और पाचन तंत्र कमजोर पड़ सकता है. लंबे समय तक यह समस्या बनी रहे तो कब्ज (Constipation), एसिडिटी (Acidity) आदि दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं. इसलिए सुबह पेट का सही तरीके से साफ होना बहुत जरूरी है. हालांकि, अगर आप कोशिश करते हैं और फिर भी पेट साफ नहीं हो रहा है, तो आप कुछ आसान घरेलू उपाय (Home Remedies to Clean Stomach) अपनाकर इस समस्या से राहत पा सकते हैं और अपने दिन की शुरुआत हल्के और ऊर्जावान तरीके से कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे साफ करें अपना पेट.
यह भी पढ़ें: चाहते हैं सेहतमंद रहना है तो अपनाएं आचार्य मनीष की ये 5 हर्बल टी, घर पर मिनटों में हो जाएगी तैयार
नींबू पानी से करें दिन की शुरुआत | Lemon Water for Bowel Movement
इस समस्या से राहत पाने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पी लें. पीना पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद करता है और साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) करता है और आंतों की गति को बढ़ाता है, जिससे मल आसानी से निकल जाता है. नींबू में मौजूद प्राकृतिक गुण पेट की सफाई में सहायक माने जाते हैं, इसे नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी राहत मिल सकती है.
गुनगुना पानी और अदरक | Warm Water and Ginger For Constipation Relief
इसके अलावा आप, सुबह उठते ही एक या दो गिलास गुनगुना पानी पीना पी लें, यह बेहद फायदेमंद होता है. गुनगुना पानी आंतों को सक्रिय करता है और शरीर में जमा अपशिष्ट पदार्थों (Waste Materials) को बाहर निकालने में मदद करता है. चाहें तो इसमें थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाया जा सकता है. अदरक पाचन को मजबूत करता है और गैस, सूजन व भारीपन कम करने में सहायक होता है.
अदरक का नियमित सेवन | Ginger For Gas and Constipation Relief
अदरक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं. ऐसी समस्या में आप अदरक का छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं या उसका रस गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं. इससे पेट की जकड़न कम होती है और मल त्याग आसान बनता है. यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें अक्सर गैस या कब्ज की शिकायत रहती है.
फाइबर युक्त आहार खाएं | Eat A Fiber Rich Diet
अगर आप चाहते हैं कि पेट रोजाना सही तरीके से साफ हो, तो अपने आहार में फाइबर (Fiber) शामिल करना जरूरी है. ओट्स, दलिया, सेब, पपीता, हरी सब्जियां और सलाद पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. फाइबर मल को मुलायम बनाता है और उसे आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है. इसी के साथ आप को चाहिए कि आप दिनभर पर्याप्त पानी पीएं यह पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: दिमाग हो गया है सुस्त और शरीर में हो गई है प्रोटीन की भारी कमी, बाबा रामदेव ने बताया रामबाण उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
53 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines