Naphthalene Balls Side Effects: भारत में सर्दियों या गर्मियों के कपड़ों को स्टोर करते हुए उनके बीच में नेफ्थलीन बॉल्स रखी जाती हैं. ये कीटनाशक गोलियां हैं जो आमतौर पर सफेद रंग की छोटी-बड़ी होती हैं. इनसे कपड़ों में कीड़े नहीं लगते हैं. लेकिन, भारत में खूब इस्तेमाल होने वाली इन गोलियों को यूके, यूरोपियन यूनियन, ऑस्ट्रेलिया, चीन और न्यूजीलैंड में बैन (Naphthalene Ban) किया जा चुका है. इस बैन की वजह नेफ्थलीन बॉल्स से सेहत को होने वाला नुकसान है. नेशनल पेस्टिसाइड्स इंफोर्मेशन सेंटर, यूएसए से जानिए सेहत को किस-किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है नेफ्थलीन.
यह भी पढ़ें- HIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों को हो जाए एचआईवी तो कैसे पहचानें लक्षण
कैसे बनती हैं नेफ्थलीन बॉल्स
नेफ्थलीन क्रूड ऑयल और कोल टार से बनता है. किसी चीज के जलने पर भी नेफ्थलीन गैस निकलती है, जैसे सिगरेट के धुएं और कार के धुएं में भी नेफ्थलीन होता है. इसी नेफ्थलीन को कीटनाशक (Pesticide) की तरह इस्तेमाल किया जाता है और इससे नेफ्थलीन मॉथबॉल्स या टॉक्सिक गैस तैयार की जाती है.
कैसे काम करती हैं नेफ्थलीन बॉल्स
नेफ्थलीन में मौजूद केमिकल्स को अगर सूंघ लिया जाए तो यह शरीर की सेल्स के साथ रिएक्ट करते हैं और टिशूज को डैमेज करने लगते हैं. नेफ्थलीन छोटे कीटों को कैसे मारता है यह स्पष्ट नहीं है और माना जाता है कि इसमें से निकलने वाली दुर्गंध ही कीटों को दूर भगाती है.
नेफ्थलीन से इंसानों को कैसे पहुंचता है नुकसान
- ज्यादातर लोग नेफ्थलीन को सूंघने से इसके संपर्क में आते हैं. अगर नेफ्थलीन की गोलियों को सूंघा जाए तो यह कीटनाशक शरीर में जाता है. छोटे बच्चों और जानवरों तक की सेहत इन नेफ्थलीन बॉल्स से प्रभावित होती है. नेफ्थलीन के संपर्क में आने पर सिर में दर्द हो सकता है, जी मिचलाने लगता है, चक्कर आ सकते हैं या उल्टी आ सकती है.
- अगर कोई व्यक्ति गलती से नेफ्थलीन बॉल्स को निगल ले या खा ले तो उसे हीमोलिटिक अनीमिया हो सकता है. यह तब होता है जब रेड ब्लड सेल्स टूटने लगती हैं और ऑक्सीजन को शरीर के अंगों तक नहीं पहुंचा पाती.
- छोटे बच्चे अगर नेफ्थलीन बॉल्स को निगल लेते हैं तो उन्हें दस्त लग सकते हैं, बुखार आ सकता है, पेट में दर्द होने लगता है, पेशाब करने में दिक्कत आती है और पेशाब का रंग बदला हुआ नजर आने लगता है.
क्या नेफ्थलीन कैंसर की वजह बन सकता है
जानवरों पर हुई स्टडी से यह साबित होता है कि नेफ्थलीन से कैंसर (Cancer) हो सकता है. वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नेफ्थलीन को कैंसर की वजह यानी कार्सिनोजेनिक बताया है.
नेफ्थलीन की गोलियों के बजाय किस चीज का इस्तेमाल करें
अगर कपड़ों को स्टोर करने के लिए आप नेफ्थलीन की गोलियों का इस्तेमाल करते आए हैं तो इन गोलियों को देसी चीजों से रिप्लेस कर सकते हैं. आप कपड़ों के बीच में नीम की सूखी पत्तियों, कपूर, दालचीनी और लौंग की पोटली बनाकर रख सकते हैं. इन छोटी-छोटी पोटलियों से निकलने वाली मसालों की सुगंध कीड़ों को दूर रखती है और सेहत के लिए भी नुकसानदायक नहीं है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
HIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
18 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
20 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
23 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
2 days ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - National Pesticide Information Center
First published on:
Know More: Editorial Guidelines